Menu Close

पन्हाळागढ (महाराष्ट्र) के ‘पाराशर तीर्थ’ में हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाओ – हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की मांग

  • निर्माण न गिराने पर ‘गढ़ स्वच्छता अभियान’ चलाने की चेतावनी

  • हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का कोल्हापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन

जिलाधिकारी अमोल येडगे (दाईं ओर) को ज्ञापन देते हुए हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता

कोल्हापुर – ऐतिहासिक धरोहर वाले पन्हाळागढ स्थित पाराशर तीर्थ (सादोबा तलाव) परिसर में 3 मंजिला अवैध निर्माण और अन्य धार्मिक अतिक्रमण किए गए हैं। ये अतिक्रमण तुरंत गिराए जाएं, अन्यथा हम ‘गढ स्वच्छता अभियान’ चलाएंग, इस मांग का ज्ञापन कोल्हापुर जिले के विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने 27 जनवरी को जिलाधिकारी अमोल येडगे को सौंपा।

इस अवसर पर हिंदू एकता आंदोलन के जिलाध्यक्ष श्री दीपक देसाई, शहराध्यक्ष श्री गजानन तोडकर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री कुंदन पाटील, विलास मोहिते, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के शहर कार्यवाह श्री आशिष लोखंडे तथा संदीप सासने, हिंदुराव शेळके, प्रतीक डिग्गे, नीलेश शिंदे, श्रीकांत कदम, सचिन भोसले, प्रदीप मोहिते, नागेश हुगार, बाबू साखळकर, अंजली जाधव, पूजा शिंदे, जयवंत खतकर, कैलास दीक्षित और शिवप्रेमी उपस्थित थे।

पन्हाळागढ एक केंद्र और राज्य संरक्षित स्मारक है तथा इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। इतने महत्वपूर्ण स्थान पर पुरातत्व विभाग के नियमों की अनदेखी कर 3 मंज़िला पक्का सीमेंट-कंक्रीट का निर्माण खड़ा कर दिया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हो रही है और भविष्य में मिलने वाला अनुदान भी बंद हो सकता है।

विश्व हिंदू परिषद और हिंदू एकता आंदोलन पिछले 2 वर्षों से इस विषय पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह सामने आया है कि संबंधित भूमि सरकारी है और निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद एक वर्ष से कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की बड़ी चूक है, और संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए।

Latest News