Menu Close

परशुरामभूमि वास्को (गोवा) में हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

गोवा भोगभूमि नहीं, परशुरामभूमि है! – आनंद जाखोटीया, हिंदू जनजागृति समिति

मार्गदर्शन करते हुए श्री आनंद जाखोटीया और बैठे हुए श्री मच्छिंद्र च्यारी

वास्को : गोवा भोगभूमि नहीं, बल्कि परशुरामभूमि है। सनातन धर्म एक व्यापक धर्म है। आज विदेशी लोग भी सनातन संस्कृति का आचरण कर रहे हैं; परंतु हम स्वयं अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। आज हिंदुओं की शोभायात्राओं पर पत्थर फेंके जा रहे हैं, तो वहीं ‘वक्फ बोर्ड’ के माध्यम से हिंदुओं की भूमि हड़पी जा रही है। ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ नामक कानून के कारण हमारे मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं, और हिंदू धर्म के विरुद्ध ‘नैरेटिव’ (कथानक) फैलाकर हिंदू धर्म का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इन सभी चुनौतियों पर विजय पाने के लिए हिंदुओं को स्वयं धर्माचरण करना चाहिए और धर्माधिष्ठित हिंदू राष्ट्र की स्थापना करना समय की आवश्यकता है, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समिति के श्री आनंद जाखोटीया ने किया।

हिंदू जनजागृति समिति ने वर्णापूरी, वास्को स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा में श्री आनंद जाखोटीया ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मंच पर विश्व हिंदू परिषद के श्री मच्छिंद्र च्यारी भी उपस्थित थे।

श्री मच्छिंद्र च्यारी

श्री मच्छिंद्र च्यारी ने अपने मार्गदर्शन में कहा, “हमें हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए ईश्वर के समक्ष संकल्प लेना चाहिए। साथ ही, हमें जन्म देने वाली माता, गोमाता, मातृभाषा, भूमाता और राष्ट्रमाता—इन पाँच माताओं की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। हिंदू धर्म पर होने वाले आघातों को रोकना चाहिए।”

Latest News