Menu Close

बेंगलुरु में हिन्दुओं की शोभायात्रा पर जिहादियों ने किया पथराव, २ महिलाएं घायल

  • हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

  • भक्तों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन

बेंगलुरु: शहर के चामराजपेट इलाके में एक धार्मिक शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम ओम शक्ति समूह की धार्मिक यात्रा जब चामराजपेट इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ जिहादियों ने पथराव शुरु किया। इस हमले में दो महिला श्रद्धालुओं के सिर पर पत्थर जा लगा जिससे वे घायल हो गई। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने पुलिस स्टेशन जाकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शोभा यात्रा पर पथराव करने के आरोप में तीन लडकों को हिरासत में लिया गया है और तीनों की उम्र लगभग 15-15 वर्ष है।

श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें शिकायत मिली है कि शोभायात्रा के दौरान रथ पर पत्थर फेंके गए।” आरोप है कि “जिहादियों ने पथराव किया। घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालु जगजीवन राम नगर पुलिस थाने के सामने एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। 

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पश्चिमी मंडल के पुलिस उपायुक्त यतीश एन. बी. ने पुलिस थाने पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। पुलिस ने कहा, “आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” 

Latest News