पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन

पन्हाळा (जिला कोल्हापुर) – छत्रपति शिवाजी महाराज के किले केवल ऐतिहासिक स्मारक नहीं हैं, अपितु हिंदवी स्वराज्य के प्रेरणास्थल हैं। ये किले छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की जीवंत साक्षी हैं।
हर वर्ष 31 दिसंबर के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन किलों पर शराब सेवन, अश्लील आचरण, कचरा फैलाना, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे कृत्य किए जाने की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।
इसी पृष्ठभूमि में पन्हाळा और विशालगढ किलों की पवित्रता की रक्षा करने तथा इन अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक निवारक उपाय किए जाएं, इस मांग को लेकर हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति की ओर से पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन पन्हाळा में नायब तहसीलदार श्री शंकर गुरव तथा पुलिस निरीक्षक श्री अण्णासाहेब बाबर ने स्वीकार किया। ज्ञापन स्वीकार करने के बाद प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर वीर शिवा काशीद के वंशज श्री आनंदाराव काशीद, पन्हाळा शिवसेना शहरप्रमुख श्री मारुति माने, हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री रामभाऊ मेथे, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के श्री सचिन लोहार, श्री उद्धव पाटील, श्री यशराज पाटील, श्री प्रणव पाटील और श्री अभिजीत पाटील उपस्थित थे।








