Menu Close

बांग्लादेश में अज्ञात लोगों द्वारा एक मंदिर में आग लगा दी गई

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के सिलहट सदर उपजिला में १५ फरवरी की भोर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तारापुर चायबाग क्षेत्र स्थित श्री श्री गौर निताई मंदिर में आग लगा दी । मंदिर की देखरेख करने वाले माला मुडी ने बताया कि आग बहुत शीघ्रता से फैल गई । स्थानीय लोगों ने आग को रोकने का प्रयास किया, परंतु तब तक बहुत हानि हो चुकी थी । आग के कारण भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, पंचतत्त्व, भगवान नरसिंह तथा भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों को क्षति पहुंची । साथ ही श्रीमद्भगवद्गीता, पूजा के वस्त्र तथा परदे भी आग में जल गए ।


10 फरवरी

बांग्लादेश में ६२ वर्षीय हिन्दू व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की हत्या !

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के मैमेनसिंह जिले में ६२ वर्षीय हिन्दू व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की ९ फरवरी की रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई । इसी जिले में इससे पहले दीपू चंद्र दास नामक एक हिन्दू युवक की भी भीड द्वारा हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी ।

सुसेन चंद्र सरकार अनाज व्यापारी थे तथा डाकिनकांडा गांव में रहते थे । उनका ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ नाम से बोगरा बाजार चौक में दुकान थी । रात लगभग ११ बजे अज्ञात आक्रमणकारियों ने उन पर धारदार हथियार से आक्रमण किया । इसके बाद उन्हें दुकान के अंदर ही बंद कर शटर गिरा दिया गया । जब परिवार के लोग उनकी तलाश में दुकान पहुंचे, तो वे रक्तरंजित अवस्था में मिले ।

१७ हिन्दुओं की हत्या 

१२ फरवरी को बांग्लादेश में संसद के लिए आम चुनाव होने हैं । इस पृष्ठभूमि में हिन्दुओं की हत्याएं की जा रही हैं, ऐसा आरोप कुछ हिन्दू संगठनों द्वारा लगाया गया है । दिसंबर २०२५ से जनवरी २०२६ के बीच १७ हिन्दुओं की हत्या की गई है । वर्ष २०२२ की जनगणना के अनुसार बांग्लादेश में हिन्दुओं की जनसंख्या लगभग ८ प्रतिशत है ।


26 फरवरी

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 वर्षीय चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जिंदा जलाया

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में पुनः एक बार एक हिन्दू युवक को जिंदा जलाया गया । उसका नाम चंचल चंद्र भौमिक है तथा वह कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था । यह घटना शुक्रवार, २३ फरवरी के रात को हुई । बांग्लादेश के पत्रकार पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने सामाजिक माध्यमों पर पोस्ट कर इस घटना की विस्तृत जानकारी दी ।

१. चंचल भौमिक पिछले ६ वर्षाें से नरसिंहदी स्थित रुबल मियां के गराज में काम करता था तथा वही रहता था । स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार २३ जनवरी की रात को अपना काम समाप्त होने के पश्चात चंचल गराज में ही सो गया । निकट के सीसीटीवी में देररात एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर गराज को आग लगाते हुए दिखाई दिया । आग लगाने के लंबे समय के उपरांत वह व्यक्ति वही रूका था । चंचल की मृत्यु की आश्वस्तता होने के उपरांत ही वह वहां से निकल गया, यह सीसीटीवी फूटेज से स्पष्ट होता है ।

२. चंचल भौमिक के पिता के निधन के उपरांत उसके परिवार का संपूर्ण दायित्व उस पर आ गया था । चंचल की मां बीमार रहती है तथा उसका एक भाई दिव्यांग है । चंचल के परिजनों ने भी यह हत्या होने का आरोप लगाया है । अपना नाम उजागर न करने के शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक कारणों से ही चंचल की हत्या होने का संदेह व्यक्त किया है ।

बांग्लादेश के हिन्दू समाज में भय का वातावरण

इस घटना के कारण बांग्लादेश के हिन्दू संगठन एवं सामान्य हिन्दुओं में भय का वातावरण है । हिन्दू संगठनों ने इस घटना के विषय में कडी अप्रसन्नता व्यक्त की है । इससे पूर्व मेमनसिंह में दीपू चंद्र दास को भी जिंदा जलाकर उनकी हत्या की गई थी, उसके उपरांत शरियातपुर में खोकन चंद्र दास की हत्या की गई तथा अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को जिंदा जलाया गया ।


17 जनवरी

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, जिहादियों ने हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिलहट जिले के गोवाइंगहाट उपजिला से सामने आया है, जहां एक झुनू सर के नाम से मशहूर हिंदू स्कूल शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को अज्ञात हमलावरों ने आग लगा दी। घटना 15-16 जनवरी की रात की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>🚨 Breaking | Bangladesh<br>Another Hindu home has been set on fire.<br>Today in Bahar village, Nandirgaon Union, Gowainghat, Sylhet, the house of Birendra Kumar Dey was attacked and burned by extremists.<a href=”https://twitter.com/hashtag/AllEyesOnBangladeshiHindus?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#AllEyesOnBangladeshiHindus</a> <a href=”https://t.co/cBS3vngfLw”>pic.twitter.com/cBS3vngfLw</a></p>&mdash; Voice Of BD Hindus 🇧🇩 (@ItzBDHindus) <a href=”https://twitter.com/ItzBDHindus/status/2011983635608678761?ref_src=twsrc%5Etfw”>January 16, 2026</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

बताया जा रहा है कि रात के समय हमलावरों ने घर में आग लगा दी, जिससे आग तेजी से फैल गई। वीडियो में परिवार के सदस्यों को आग से बचकर भागते हुए देखा जा सकता है। घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल गहरा गया है।

 

बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम जारी, हिंदू ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

  • 42 दिनों में यह 13वीं घटना है

  • ऑटो भी छीन ले गए

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या हुई है। फेनी जिले में कट्टरपंथियों ने 28 साल के समीर कुमार दास की हत्या कर दी। इसके बाद उसका ऑटो रिक्शा भी छीन ले गए। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दो दिन पहले सुनामगंज जिले में एक हिंदू युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिवार का आरोप है कि जॉय महापात्रो को एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर जहर दे दिया।

बांग्लादेश में बीते 25 दिन में 8 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या की गई थी। मयम सिंह जिले के भालुका इलाके में कट्टरपंथियों की भीड़ ने भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था। इसके छह दिन बाद 24 दिसंबर को अमृत मंडल की हत्या कर दी गई। 12 दिसंबर 2025 को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी, जिनकी सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद हालात और बिगड़ते चले गए। अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।


10 जनवरी

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का हत्या, जॉय महापात्रो को जिहादियों ने पीटने के बाद पिलाया जहर

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर लगाम नहीं लग रहा है। हाल ही में एक और हिंदू लड़के पर कट्टरपंथी जानवर बनकर टूट पड़े हैं। पहले उसे पीट-पीट कर अधमरा किया गया और फिर उसे जहर पिलाकर जान ले ली गई। इस लड़के की पहचान जॉय महापात्र के तौर पर हुई है, जिसका शव कट्टरपंथियों ने पहचानने लायक भी नहीं छोड़ा था। जानवरों की भीड़ ने जॉय को बिना किसी जुर्म के धीमी और दर्दनाक मौत दी।

अपने बेटे की ऐसी हालत देखकर परिवार अथाह दर्द में है। जॉय की फैमिली ने अमीरुल इस्लाम नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमीरुल ने पहले जॉय की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर दे दिया। यह हत्या पिछले 20 दिनों में हुई हिंदू युवाओं की हत्याओं की कड़ी में एक और नाम है।

प्रकृति खराब होने पर महापात्रो को सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महापात्रों की (ICU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी काफी डरी हुई है। 


8 जनवरी

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या : चोरी के शक में जिहादियों ने दौडाया, जान बचाने को नहर में कूदा

बांग्लादेश के नाओगांव जिले में नहर में कूदने से 25 साल के हिंदू युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान भंडारपुर गांव निवासी मिथुन सरकार के तौर पर हुई है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि, कुछ लोगों ने हाट चकगौरी बाजार इलाके में मिथुन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसका पीछा किया। बचने की कोशिश में वह पास की नहर में कूद गया और लापता हो गया।

बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे बाद शाम 4 बजे गोताखोरों की मदद से मिथुन का शव नहर से बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि मृतक वास्तव में चोरी में शामिल था या नहीं।


7 जनवरी

बांग्लादेश में नहीं थम रही हिन्दुओं की हत्याए, २४ घंटों में २ हिन्दुओं की हत्या

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में २४ घंटों में २ हिन्दुओं की हत्या की गई, तथा एक विधवा हिन्दू महिला का सामूहिक बलात्कार किया गया । इसके साथ ही एक हिन्दू महिला जिलाधिकारी के विरुद्ध आंदोलन करते हुए उन्हें धमकियां दी गईं ।

दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की हत्या

बांग्लादेश के नरसिंगदी जनपद में ५ जनवरी की रात्रि शरत चक्रवर्ती मणि (आयु ४० वर्ष) इस हिन्दू दुकानदार की नुकिले (धारदार) शस्त्रों से हत्या की गई । शरत चक्रवर्ती मणि चारसिंदूर बाजार में किराना दुकानदार थे । वे दुकान में थे तब अचानक आए अज्ञात आक्रमणकारियों ने उन पर धारदार शस्त्रों से आक्रमण किया एवं घटनास्थल से भाग निकले । गंभीर घायल मणि को चिकित्सालय ले जाया जा रहा था; परंतु मार्ग में ही उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है ।

स्थानीय माध्यमों के अनुसार १९ दिसंबर के दिन मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर देश में बढती हिंसा के विषय में चिंता व्यक्त की थी एवं अपने परिसर को ‘मृत्यु की घाटी’ कहा था ।

राणा प्रताप बैरागी की गोलियां मारकर हत्या

५ जनवरी को ही जेसोर जनपद में भी राणा प्रताप बैरागी इस हिन्दू व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की गई थी । बैरागी मोनिरामपुर परिसर में बर्फ के कारखाने के स्वामी थे । वे दैनिक ‘बीडी खबर’ समाचारपत्र के कार्यकारी संपादक भी थे ।

मोटरसाइकिल पर आए ३ आरोपियों ने उन्हें कारखाने से बाहर बुलाकर एक गली में ले जाकर सिर में समीप से गोली मारकर भाग गए । बैरागी की स्थान पर ही मृत्यु हो गई । हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।

हिन्दू विधवा पर सामूहिक बलात्कार करके पेड से बांधकर मारपीट !

बांग्लादेश के झेनाइदह जनपद के कालीगंज परिसर में ४४ वर्ष आयु की एक हिन्दू विधवा महिला पर सामूहिक बलात्कार किया गया । आरोपियों ने बलात्कार के पश्चात उसे पेड से बांधकर पिटाई की । इस महिला के बाल काटे गए, उसे पीटा गया एवं संपूर्ण घटना का चलभाष (मोबाइल) क्रमांक +८८०१XXXXXXXXXX पर चित्रीकरण किया गया । पुलिस ने इस प्रकरण में हसन नामक आरोपी को बंदी बनाया है एवं अन्य आरोपियों की खोज जारी है । हसन इसी परिसर के एक गांव का निवासी है ।

परिजनों को कक्ष में बंद करके बलात्कार किया

पुलिस एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला ने लगभग २ वर्ष पूर्व गांव में एक घर एवं भूमि क्रय की थी । यह भूमि उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी । भूमि क्रय करने के समय से ही शाहीन उसे निरंतर पीडा दे रहा था एवं उससे धन की मांग कर रहा था । महिला के दो पुरुष संबंधी ३ जनवरी की संध्या को उससे मिलने आए थे । उसी समय शाहीन एवं हसन बलपूर्वक घर में घुसे । उन्होंने महिला के परिजनों को एक कक्ष में बंद कर दिया एवं महिला को दूसरे कक्ष में ले जाकर उस पर बलात्कार किया । इसके पश्चात आरोपियों ने महिला एवं उसके परिजनों को घर से बाहर निकालकर पेड से बांधा एवं उन पर अश्लील कृत्यों का मिथ्या आरोप लगाया ।

हिन्दू महिला जिलाधिकारी को धमकियां

१२ फरवरी को होनेवाले सार्वजनिक चुनाव हेतु जमात-ए-इस्लामी पक्ष के उम्मीदवार बैरिस्टर सालेही का आवेदन कुरिग्राम-३ निर्वाचन क्षेत्र की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा देबनाथ ने निरस्त किया । सालेही के पास २ देशों की नागरिकता होने के कारण उनका आवेदन निरस्त किया गया; परंतु आवेदन निरस्त होने के पश्चात सालेही के समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आंदोलन किया । इस समय इन समर्थकों ने अपशब्द कहते हुए देबनाथ के त्यागपत्र की मांग की । साथ ही ‘तू यहां नहीं रह सकती’ ऐसी धमकी भी दी । कुछ समर्थकों ने उन पर इस्कॉन से संबंधित होने एवं भारत अथवा सत्ताधारी पक्ष के हित हेतु कार्य करनेवाली व्यक्ति होने के आरोप भी लगाए ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात


4 जनवरी

बांग्लादेश में फिर मानवता शर्मसार: हिंदू भिखारी को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीड ने चोरी के शक में एक हिन्दू भिखारी को खंभे से बांधकर पीट दिया। पीड़ित की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को गाजीपुर के टोंगी में भीड़ ने सुमन को चोरी के शक में पीटा। फिर उसे एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद भी लोगों ने उसकी पिटाई की।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित सुमन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक सुमन एक भिखारी है। उसके खिलाफ चोरी सहित किसी भी आपराधिक गतिविधि का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं था। वह सिर्फ अपना पहला नाम सुमन बता पाया और उसकी पूरी पहचान अभी पता नहीं चल पाई है। क्योंकि उसकी हालत गंभीर है। शुरुआती नाम और शुरुआती पहचान के अनुसार वह बांग्लादेश में सडकों पर रहने वाला एक हिंदू है। जो मांग कर अपना पेट पाल रहा था। 

खोकोन दास की मृत्यु

बीते दिनों खोकोन दास नामक एक बांग्लादेशी हिंदू आदमी पर भीड ने चाकू से हमला कर दिया था। फिर उसे आग के हवाले भी कर दिया था। खुद को बचाने के लिए खोकोन दास तालाब में कूद गया था। लेकिन शनिवार को उसकी ढाका में इलाज के दौरान मौत हो गई।


३ जनवरी

गत वर्ष हमने हिन्दू पुलिस अधिकारी को पुलिस थाने में ही जिंदा जलाकर मार डाला –  बांग्लादेश में छात्र नेता का पुलिस थाने में बैठकर वक्तव्य देने का वीडियो वायरल

​ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर होने वाले आक्रमणों के संदर्भ में एक चलचित्र सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुआ है । इस चलचित्र में एक कथित छात्र नेता प्रत्यक्ष रूप से पुलिस थाने में ही बैठकर एक हिन्दू पुलिस अधिकारी की हत्या के विषय में गर्व से बोलते हुए दिखाई दे रहा है । पत्रकार एवं लेखक साहिदुल हसन खोकोन ने यह चलचित्र ‘एक्स’ पर प्रसारित किया है ।

​इस चलचित्र में दिखने वाला युवक स्वयं को हबीगंज जनपद का छात्र समन्वयक बताता है तथा पुलिस अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देता हुआ दिखाई देता है । वह कहता है कि, जुलाई २०२४ के आंदोलन के समय उन्होंने एक पुलिस थाना जला दिया तथा हिन्दू उपनिरीक्षक संतोष भाभू को जीवित जला दिया ।

​अगस्त २०२४ में हबीगंज जनपद के बनियाचोंग पुलिस थाने में नियुक्त उपनिरीक्षक संतोष भाभू की भीड ने मारपीट करके हत्या कर दी थी । हिंसक भीड ने सर्वप्रथम पुलिस थाने पर आक्रमण किया था । इस समय आत्मरक्षार्थ पुलिस को गोलीबारी करनी पडी । उसके पश्चात रात्रि में भीड पुनः लौटी और सेना की उपस्थिति में अन्य पुलिसकर्मियों को छोडने के लिए संतोष भाभू को उनके अधीन करने की शर्त रखी । प्रातः काल के समय उनकी निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई । हबीगंज मुसलमान बहुल जनपद है तथा यहां हिन्दुओं की जनसंख्या केवल १६ प्रतिशत है ।


२ जनवरी

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, जिहादियों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर

  • 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला
  • अब तक 3 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में फिर से एक हिंदू शख्स को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, जिहादियों ने धारदार हथियारों से वार करने के बाद पीड़ित के सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय कारोबारी खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है। वह शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में केउरभांगा बाजार के पास अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिहादियों ने उनका ऑटो रोककर हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ‘प्रथम आलो’ ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिहादियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, धारदार हथियार से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए वह सडक किनारे तालाब में कूद गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिहादी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ढाका रेफर कर दिया गया।

खोकन दास की हालत नाजुक

अस्पताल के डॉक्टर नज्रुल इस्लाम के मुताबिक, खोकन दास के शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। पेट में गहरा घाव है और चेहरे, सिर व हाथों पर जलने के निशान हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित की पत्नी सीमा दास ने कहा कि परिवार को समझ नहीं आ रहा कि उनके पति को क्यों निशाना बनाया गया। उनका दावा है कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी वजह से उन्हें मारने की कोशिश की गई।

स्रोत : भास्कर


31 दिसंबर

बांग्लादेश हिंदुओं के लिए बन रहा है नरक, एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यूनुस प्रशासन की नाक के नीचे अब एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना मयमनसिंह जिले में हुई। यहां के रहने वाले बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बृजेंद्र बिस्वास बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य थे। मयमनसिंह जिले में ही कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और फिर उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था।

 

 

फैक्ट्री की सिक्योरिटी में तैनात थे बृजेंद्र

बांग्लादेशी मीडिया मुताबिक, भालुका उपजिला के मेहराबारी इलाके में सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री स्थित है। फैक्ट्री की सिक्योरिटी के लिए 20 अंसार सदस्यों को तैनात किया गया था। बृजेंद्र बिस्वास भी इनमें शामिल थे। सोमवार शाम को करीब 6:30 बजे जब बृजेंद्र बिस्वास अपने साथी नोमान मियां के साथ बैठे थे, तभी नोमान ने अपनी गन से उन पर फायरिंग कर दी।



गोली सीधा बृजेंद्र की बाईं जांघ पर लगी। काफी खून बहने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लबीब ग्रुप के प्रभारी अंसार मेंबर एपीसी मोहम्मद अजहर अली का कहना है कि घटना के वक्त दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि सभी कमरे में बैठे हुए थे। तभी अचानक से नोमान ने अपनी शॉटगन बृजेंद्र की जांघ पर तानी और चिल्लाकर कहा कि गोली मार दूंगा। इसके बाद उसे सीधा ट्रिगर दबा दिया और फिर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी नोमान को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News