Menu Close

श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान द्वारा 23 से 26 जनवरी 2026 के दौरान दुर्ग लोहगड से भीमगड धारातीर्थ यात्रा का आयोजन

छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज की परंपरा के युवाओं को गढने वाली श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान की ‘धारातीर्थ यात्रा’!

कोल्हापुर : श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान की वर्ष 2026 की धारातीर्थ यात्रा अर्थात अभियान 23 से 26 जनवरी 2026 के दौरान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान लोहगड से भीमगड (राजमाचीगड मार्ग से) होगा। इस अभियान के लिए 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक लोहगड पर पहुंचना आवश्यक है। “श्री तुलजाभवानी देवी की आरती से अभियान का शुभारंभ होगा,” ऐसा श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के अध्यक्ष श्री रावसाहेब देसाई ने जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है।

1. अभियान के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 8 से 10 बार तक पर्याप्त रहने वाली शिदोरी (खाद्य सामग्री), दो पानी के बर्तन, पतली चटाई–चादर लाना आवश्यक है। सभी को नियमित वेशभूषा तथा भारतीय पद्धति की सफेद टोपी पहननी होगी, साथ ही कान तक ऊंचाई वाली लकड़ी की छड़ी लानी होगी। समापन दिवस अर्थात 26 जनवरी को प्रत्येक को ‘भगवा फेटा’ बांधना अनिवार्य है।

2. अभियान में प्रत्येक धारक (प्रतिभागी) को 50 रुपये शुल्क भरना आवश्यक है।

3. अभियान की पूर्व तैयारी के रूप में प्रत्येक धारक को नियमित दौड़, दंड-बैठक, सूर्यनमस्कार जैसे व्यायाम तुरंत शुरू करने चाहिए, साथ ही ‘राजा श्रीशिवछत्रपति’ ग्रंथ का नियमित पठन भी आरंभ करना चाहिए।

4. अधिक जानकारी के लिए सांगली नगरप्रमुख श्री अविनाशबापू सावंत से 9860857809 पर संपर्क करें।

Read more on Hindu Organisations

Latest News