Menu Close

भारत की सीमा खोलिए, हमें भारत आने दीजिए – बांग्लादेश के पीडित हिन्दुओं की भारत सरकार से अपील

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के हिन्दुओं ने मुसलमानों की हिंसक भीड से अपनी रक्षा के लिए भारत की सीमा खोलने की विनती की है। कट्टरपंथी ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान के १८ वर्षों बाद बांग्लादेश लौटने पर जिस प्रकार का समर्थन उन्हें मिला है, उससे अल्पसंख्यकों में भय का वातावरण अत्यधिक तीव्र हो गया है ।

बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद भडकी हिंसा दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है । हिंसक भीड ने दीपू चंद्र दास तथा अमृत मंडल—इन दो हिन्दू युवकों की हत्या कर दी । इसके साथ ही जगह-जगह आगजनी एवं मारपीट की अनेक घटनाएं हो रही हैं । विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पत्रकार परिषद में जानकारी दी कि हाल के समय में बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों को लक्ष्य करके २९०० घटनाएं हुई हैं ।

हम अपमानित होकर जी रहे हैं – बांग्लादेशी हिन्दू

रंगपुर के एक वृद्ध ने बताया कि हमारी धार्मिक आस्था के कारण हमें बार-बार अपमान सहना पडता है । यह सब होते हुए भी हम उत्तर नहीं दे सकते । पहले सडक पर चलते समय ताने सुनने पडते थे, अब वही ताने आक्रमण में बदल गए हैं । हम यहां फंस चुके हैं तथा निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखता । दीपू चंद्र दास एवं अमृत मंडल जैसी स्थिति हमारे साथ भी हो सकती है—इसी भय से हम अपमानित होकर जी रहे हैं ।

बीएनपी अल्पसंख्यकों के विरोध में पार्टी

वृद्ध ने आगे कहा कि आज हम पूरी तरह असहाय हैं । भारत भाग जाने का मन करता है, वहां सीमा पर कडा पहरा है । फरवरी में होने वाले चुनावों में यदि बीएनपी के तारिक रहमान सत्ता में आए, तो स्थिति अधिक भी बिगड सकती है, क्योंकि बीएनपी को अल्पसंख्यकों (हिन्दू , सिख, ईसाई आदि) के विरोधी दल के रूप में देखा जाता है ।

ढाका के एक व्यक्ति ने बताया कि दीपू चंद्र दास की हत्या से पहले ही डर फैला हुआ है, तथा यदि पूर्व राष्ट्रपति खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान सत्ता में आए, तो परिस्थिति अत्यधिक चिंताजनक हो जाएगी। बीएनपी की सत्ता आई, तो हमें अधिक अत्याचार झेलने पड सकते हैं । शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ही हमारी एकमात्र ढाल थी ।

भारत के हिन्दू संगठन केवल बोलने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर रहे – सनातन जागरण मंच

सनातन जागरण मंच के एक कार्यकर्ता ने कहा कि बांग्लादेश में २ करोड ५० लाख हिन्दू हैं । यह संख्या छोटी नहीं है । भारत के हिन्दू संगठन केवल बातें करने तक सीमित हैं । हम एक बडी प्रलय के मुहाने पर खडे हैं ।

Latest News