सांसद प्रो. (डॉ.) (श्रीमती) मेधा कुलकर्णी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की
वक्फ बोर्ड के माध्यम से चल रहे इस लैंड जिहाद (Land Jihad) का परिणाम सरकार और सेना को भी भुगतना पड़ रहा है, इसलिए अब सरकार को इस समस्या को गंभीरता से देखना आवश्यक है ! – संपादक

नई दिल्ली – पुणे की भाजपा सांसद प्रो. (डॉ.) (श्रीमती) मेधा कुलकर्णी ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पुणे छावनी क्षेत्र में केंद्र सरकार और छावनी (कैंटोनमेंट बोर्ड) बोर्ड की भूमि को अवैध रूप से वक्फ संपत्ति घोषित किए जाने का गंभीर प्रकरण उनके संज्ञान में लाया ।
स्थानीय निवासियों द्वारा यह चिंताजनक मुद्दा उठाया गया है, जिसमें भूमि पंजीकरण में अनियमितताएं, संपत्ति की कानूनी स्थिति बदलना और रक्षा मंत्रालय की भूमि प्रबंधन प्रणाली को संकट में डालने जैसे गंभीर आरोप सम्मिलित हैं । इस प्रकरण की तत्काल और समयबद्ध जांच करके इस पर अंकुश लगाया जाए, भूमि की कानूनी स्थिति उजागर की जाए और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ऐसी मांगें सांसद प्रो. (डॉ.) (श्रीमती) मेधा कुलकर्णी ने इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कीं ।








