Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति द्वारा ‘एक दिन छत्रपति शिवाजी महाराज के सान्निध्य में’ अभियान के अंतर्गत सिंधुदुर्ग किले पर शिवप्रेमियों द्वारा स्वच्छता अभियान

छत्रपति शिवराय और हिन्दू राष्ट्र के जयघोष के साथ उपस्थित शिवप्रेमी

मालवण – हिंदू जनजागृति समिति की ओर से 30 नवंबर 2025 को ‘एक दिन छत्रपति शिवाजी महाराज के सान्निध्य में’ अभियान के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों से पावन हुए ऐतिहासिक सिंधुदुर्ग किले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को शिवप्रेमियों ने उत्साहपूर्ण प्रतिसाद दिया।

अभियान की शुरुआत सिंधुदुर्ग किले में स्थित श्री शिवराजेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज और श्री भवानी माता को पुष्पहार और नारियल समर्पित कर की गई। इसके बाद किले में फैला सूखा कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट एकत्र किया गया। साथ ही घास हटाने और कांटेदार झाड़ियों की सफाई का कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर शिवप्रेमियों द्वारा श्री भवानी देवी का नामजप, गढ़ भ्रमण तथा स्वसंरक्षण प्रशिक्षण के माध्यम से शक्ति साधना की गई। जिले के 50 से अधिक शिवप्रेमियों ने इस अभियान में सहभागी होकर इसे सफल बनाया। सभी उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण नामस्मरण किया। इसी दौरान किले के स्थानीय शिवप्रेमी श्री हितेश वायंगणकर ने सिंधुदुर्ग किले का इतिहास शिवप्रेमियों के समक्ष रखा।

इस अभियान की सफलता में श्री शिवराजेश्वर मंदिर के अध्यक्ष और मुख्य पुजारी श्री सयाजी सकपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी शिवप्रेमियों ने हिंदू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विशेष

किले के स्थानीय व्यापारियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा – “इससे पहले कई संगठन आए थे, परंतु आपने बहुत अच्छी पद्धति से सफाई की !”

Latest News