Menu Close

सागर (मध्य प्रदेश) मस्जिद की खुदाई के दौरान मिली भगवान राम की मूर्तियां

अब तक सामने आई ऐसी घटनाओं से यह सिद्ध होता है कि, ‘भारत में अधिकतर मस्जिदें मंदिरों को तोडकर बनाई गई हैं।’ इसलिए अब केंद्र सरकार को एक समिति नियुक्त करनी चाहिए जो इस तरह से तोड़े गए हिंदू मंदिरों की खोज करे और वहां मंदिर का पुनर्निर्माण करने का प्रयास करे! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मस्जिद निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से भगवान राम की मूर्तियां निकली हैं। मूर्तियां मिलने का समाचार पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंच गए। साथ ही मौके पर ही मूर्तियों की पूजा शुरु हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंची है।

दरअसल, यह घटना सागर जिले के बंडा तहसील के पापेड़ गांव की है। गांव में एक मस्जिद की चारदीवारी की खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान ही भगवान राम की प्रतिमा मिली है। वहीं, प्रतिमा खंडित भी है। मूर्ति मिलने की खबर के बाद हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए और मंदिर बनाने की मांग करने लगे। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे, जिससे तनाव की स्थिति निर्मित होने लगी।

मंदिर तोडकर मस्जिद बनाई गई – हिन्दू संगठनों का दावा

वहीं, हिंदू संगठनों की मांग है कि इस जगह पर मंदिर बनाया जाए। उनका कहना है कि, पहले यहां एक मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। इस मांग को लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read more on Reclaim Temples

Latest News