मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का समर्थन

गुवाहाटी (असम) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने कहा था कि एन.सी.ई.आर.टी. ने इतिहास की पुस्तकों में कुछ बदलाव किए हैं तथा अब मुगल बादशाह अकबर या मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के नाम के आगे ‘ महान’ शब्द नहीं रहेगा ।अनेकानेक बदलाव किए गए हैं ; लेकिन किसी का नाम नहीं हटाया गया है ; क्योंकि अगली पीढी को उनके अयोग्य कार्यों के विषय में में जानना अति आवश्यक है । अगली पीढी को ज्ञात होना चाहिए कि किसने हमें दु:ख दिया तथा हमें किससे मुक्त होना है ।
#WATCH | Bongaigaon: On NCERT dropping ‘Great’ from Akbar, Tipu Sultan in textbooks, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, ‘Very well done… I have not seen whether they have done this. If they have done this, then many thanks to the NCERT from my side. ‘Tipu-Ipu ko maro ekdum.… pic.twitter.com/zSR3t1Gce7
— ANI (@ANI) November 22, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस निर्णय को सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि एन.सी. ई.आर.टी. ने उचित काम किया । मैंने स्वयं यह देखा तो नहीं है ; परन्तु यदि उसने ऐसा किया है, तो मैं उसे धन्यवाद देता हूं ।








