Menu Close

श्रीक्षेत्र सज्जनगड (महाराष्ट्र) में अब केवल पारंपरिक वस्त्रों में ही मिलेगा प्रवेश

सातारा – श्रीक्षेत्र सज्जनगड, जहां राष्ट्रसंत समर्थ रामदासस्वामी की समाधि और समाधि मंदिर के ऊपर श्रीराम का मंदिर स्थित है, वहां अब महिला और पुरुष—दोनों के लिए तंग/अशोभनीय वस्त्रों में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। पवित्र धार्मिक परंपरा और स्थान की सात्त्विकता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ऐसा ‘श्री रामदास स्वामी संस्थान’ के अध्यक्ष एवं अधिकारी पू. भूषण स्वामी ने जानकारी दी।

भाविकों की बढ़ती संख्या और वातावरण की पवित्रता की आवश्यकता

सज्जनगड समर्थ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है और यहां प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। हाल के समय में, कुछ लोग गड की पवित्रता और शांत वातावरण को बाधित करने वाले वस्त्र पहनकर फोटोशूट और वीडियो बनाते थे, ऐसी शिकायतें संस्थान को लगातार मिल रही थीं। इसका संज्ञान लेते हुए संस्थान ने महिला और पुरुष दोनों के तंग या ‘स्टाइलिश’ कपड़ों पर नए नियम लागू किए हैं।

‘स्टाइलिश कपड़ों’ की स्पष्ट परिभाषा

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘स्टाइलिश कपड़े’ किन्हें माना जाएगा—

महिलाएँ/लड़कियां : शॉर्ट पैंट, शॉर्ट ड्रेस, स्लीवलेस (बिना बाजू के) वस्त्र, अतितंग या शरीर को प्रदर्शित करने वाले वस्त्र

पुरुष : शॉर्ट्स या घुटने से ऊपर की पैंट, अतितंग वस्त्र

इन वस्त्रों में आने वाले भक्तों को गड पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Latest News