Menu Close

सुरक्षा, संस्कृति और शौर्य का महासंगम – दिल्ली में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव

नई दिल्ली: ‘सेव कल्चर, सेव भारत’ फाउंडेशन प्रस्तुत तथा सनतान संस्था द्वारा आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ दिल्ली में १३ एवं १४ दिसंबर को भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव ‘भारत मंडपम्‌’ इस स्थान पर होगा। यह महोत्सव सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा के समन्वय का प्रतीक है। ‘धर्म की रक्षा ही राष्ट्र की रक्षा है’, यह संदेश इस महोत्सव द्वारा दिया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की पुनःस्थापना तथा जनमानस में ‘रामराज्य’ का संकल्प जागृत करना है।

इस तीन दिवसीय आयोजन में राष्ट्ररक्षा पर विविध संत तथा हिन्दुत्वनिष्ठ मान्यवरों के मार्गदर्शन सत्र, शस्त्र प्रदर्शनी, आध्यात्मिक वस्तुओं की प्रदर्शनी, परिसंवाद आदी कार्यक्रम होंगे। यह महोत्सव फेसबूक, यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव होगा।

महोत्सव का सबसे आकर्षक और प्रेरणादायी घटक रहेगा ‘शस्त्र प्रदर्शनी’, जो भारत की शौर्यगाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।

इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगे – शिवकालीन अस्त्र-शस्त्र, छत्रपति शिवाजी महाराज की भवानी तलवार, अनेक योद्धाओं के शस्त्र ! यह प्रदर्शनी १३, १४ एवं १५ दिसंबर ऐसे तीन दिन उपलब्ध रहेगी।

महोत्सव में संत, राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी, उद्योगपति और समाजसेवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके माध्यम से दिल्ली ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारत में सनातन राष्ट्र के पुनर्जागरण की प्रेरणा गूंजेगी।

इस महोत्सव के विषय में अधिक जानकारी के लिए देखें – SanatanRashtraShankhnad.in

Read more on Sanatan Sanstha

Latest News