Menu Close

बांगलादेश में हिन्दू पत्रकार पर जिहादियों का प्राणघातक आक्रमण

ढाका (बांगलादेश) – बांगलादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण लगातार हो रहे हैं । हाल की घटना चितगांव के सीताकुंडा क्षेत्र की है । १९ अक्टूबर इस दिन ४५ वर्षीय हिन्दू पत्रकार लिटन कुमार चौधरी पर मुसलमानों की भीड ने आक्रमण किया । यह घटना सीताकुंडा नगरपालिका के रेल वे गेट क्षेत्र में श्यामा पूजा मंडप के सामने घटी । इस आक्रमण में लिटन कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें चितगांव वैद्यकीय महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । चौधरी ‘दैनिक जनकंठ’ के सीताकुंडा में संदेशवाहक (वार्ताहर) हैं तथा वे सीताकुंडा प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव (सरचिटणीस) भी रह चुके हैं । इस घटना का एक वीडियो सामाजिक माध्यमों पर सामने आया है । स्थानीय समाचारों के अनुसार यह आक्रमण ‘असद बहिनी’ इस गुट के सदस्यों ने किया । उन्होंने चौधरी पर ‘आवामी लीग’ का हाथ होने और ‘झठे समाचार प्रचार करने का’ का आरोप लगाया है ।

लिटन चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी ने बांगलादेश के ‘प्रथम आलो’ इस दैनिक को बताया कि उनके पिता रात को घर के सामने कुछ लोगों से बात कर रहे थे । तभी अचानक कुछ युवक वहां आए तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर विवाद उत्पन्न किया । उसके बाद उन्होंने उनके पिता पर आक्रमण किया । आक्रमणकर्ताओं ने उनका मोबाइल फोन और बटुआ भी छीन लिया ।

Latest News