Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की कु. क्रांति पेटकर को ‘राज्यस्तरीय नवचेतना पुरस्कार’ प्रदान !

दैनिक ‘आरंभ पर्व’ के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर ‘राज्यस्तरीय नवचेतना पुरस्कार प्रदान समारोह’ संपन्न हुआ !

पुरस्कार स्वीकारते हुए (बाएं) कु. क्रांति पेटकर और पुरस्कार देते हुए श्री. सुधाकरराव जाधवर

पुणे – दै. ‘आरंभ पर्व’ के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘राज्यस्तरीय नवचेतना पुरस्कार २०२५’ का भव्य समारोह हाल ही में श्री गणेश गार्डन लॉन्स एंड बैंक्वेट, सिंहगढ रोड, नांदेड फाटा, पुणे में संपन्न हुआ । इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की कु. क्रांति पेटकर को ‘राज्यस्तरीय नवचेतना पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया ।

‘जाधवर शिक्षण संस्था’ के संस्थापक निदेशक श्री. सुधाकरराव जाधवर के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट’ के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. सुधाकरराव जाधवर ने की । इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवक, ‘एन.के.टी. ग्रुप, ठाणे’ के अध्यक्ष नानजीभाई ठक्कर, ‘महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ’ के राज्य महासचिव डॉ. विश्वासराव आरोटे, ‘सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट’ के अध्यक्ष डॉ. संजय चोरडिया, संपादिका श्रीमती सुरेखा मते, सुप्रसिद्ध अभिनेता सुभाष यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । तीसरे स्थापना-दिवस के अवसर पर इस दौरान अन्य पुरस्कार भी दिए गए ।

इस अवसर पर श्री. सुधाकरराव जाधवर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में उल्लेख किया कि आज के समय में सामान्य जनता की आवाज को प्रभावीरूप से सामने रखनेवाले दैनिक समाचार पत्र बहुत कम हैं; ऐसी स्थिति में बहुत कम समय में दैनिक ‘आरंभ पर्व’ ने अपनी स्पष्ट छाप छोडी है । इसके लिए उन्होंने दैनिक का हार्दिक अभिनंदन किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं ।

इस अवसर पर सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से दैनिक ‘आरंभ पर्व’ के प्रबंध संपादक श्री प्रतीक गंगणे को आगे की यात्रा के लिए शुभकामना पत्र दिया गया ।

(बाएं) दैनिक ‘आरंभ पर्व’ के प्रबंध संपादक श्री. प्रतीक गंगणे को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से शुभकामना पत्र देते हुए कु. क्रांति पेटकर ।

Latest News