-
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में हिन्दू महिला समूह का हिन्दू महिलाओं से आवाहन
-
हिन्दू कारीगरों को प्रोत्साहन देने का भी किया आवाहन !

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – यहां की स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने हिन्दू महिलाओं से मुसलमान समुदाय के मेहंदी लगानेवाले कारीगरों से मेहंदी न लगवाने का आवाहन किया है । इस आवाहन में स्पष्टता से बताया गया है कि हिन्दू महिलाएं केवल हिन्दू महिलाओं से ही मेहंदी लगवाएं, जिससे इस व्यवसाय से संबंधित हिन्दू बहनों को रोजगार मिल सके ।
करवा चौथ एवं अन्य त्योहारों से संबंधित !
यह आवाहन मुख्यरूप से आगामी करवा चौथ, साथ ही अन्य त्योहारों की पृष्ठभूमि पर किया गया है । इन त्योहारों के समय मेहंदी लगाने की परंपरा है । करवा चौथ कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन पति को दीर्घायु एवं सुखी जीवन मिले; इसके लिए सुहागन महिलाओं द्वारा रखा जानेवाला उपवास तथा मनाया जानेवाला त्योहार है !
महिलाओं के समूह का क्या कहना है ?
आवाहन करनेवाली महिलाओं का यह कहना है कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों में मेहंदी लगाने का काम हिन्दू कारीगरों से कराए जाने से स्थानीय हिन्दू महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा उन्हें आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा । अनेक मुसलमान कारीगरों का इस क्षेत्र में दबदबा होने से हिन्दू महिलाएं इस क्षेत्र में पिछड जाती हैं । महिलाओं के इस समूह ने शहर के बाजारों एवं सौंदर्यप्रसाधनगृहों (ब्युटी पार्लर) में पत्रके बांटकर, साथ ही सामाजिक माध्यमों के द्वारा अपनी भूमिका रखी है । इस आवाहन पर शहर में संमिश्र प्रतिक्रियाएं व्यक्त हो रही हैं ।
आवाहन करनेवाली महिलाओं ने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं है, अपितु केवल हिन्दू कारीगरों को अवसर देकर उन्हें रोजगार दिलाना है । उन्होंने यह भी आवाहन किया है कि सभी हिन्दू महिलाएं इस आवाहन को मानकर त्योहारों के समय में हिन्दू मेहंदी कलाकारों को ही प्रधानता दें ।
सन्दर्भ : दैनिक भास्कर








