Menu Close

कोलकाता : हिन्दुत्ववादियों के विरोध के बाद मां दुर्गा का अनादर करनेवाला होर्डिंग हटाया

  • ‘अय्यात रेस्टोरेंट’ ने मां दुर्गा के चित्र के सामने मांसाहारी बिरयानी रखकर होर्डिंग लगाया था

  • ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ ने होर्डिंग हटाने की मांग की थी

कोलकाता (बंगाल): यहां ‘अय्यात रेस्टोरेंट’ द्वारा लगाए गए एक बड़े होर्डिंग पर मां दुर्गा का चित्र प्रदर्शित करके उनके सामने मांसाहारी बिरयानी परोसी हुई दिखाई गई थी । इससे सनातन हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं । ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ ने कोलकाता पुलिस को एक ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी कि ‘अय्यात रेस्टोरेंट’ इस पोस्टर का उपयोग अपने प्रचार के लिए कर रहा था । पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लिया एवं ११ सितंबर को वह होर्डिंग हटा दिया । ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ के संस्थापक अध्यक्ष और प्रखर हिन्दुत्ववादी श्री सूरज कुमार सिंह ने पुलिस से अनुरोध किया कि रेस्टोरेंट के मालिक को सनातन हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी कृति न करने की चेतावनी दी जाए ।

ईश्वर की कृपा से, विरोधी विचारधारा की सरकार होने पर भी हिन्दू एकता से यह सफलता मिली ! – सूरज कुमार सिंह

इस प्रकरण में श्री सूरज कुमार सिंह ने कहा कि ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ ने हमें कोलकाता शहर के राजाघाट क्षेत्र में दुर्गा देवी का अपमान करने वाले कई होर्डिंग लगे होने की जानकारी दी । हमने इस घटना की पुष्टि करके पुलिस थाने में शिकायत प्रविष्ट कराई ।

हमने पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के लिए २४ घंटे का समय दिया । पुलिस ने भी इस प्रकरण में सहयोग किया और कार्रवाई की । ईश्वर की कृपा से, विरोधी विचारधारा की सरकार होने पर भी हिन्दू संगठन के कारण यह सफलता प्राप्त हुई ।

यह घटना हिन्दू जागृति एवं हिन्दू संगठन के एकत्रित प्रयासों को मिली सफलता का आदर्श उदाहरण है ! – हिन्दू जनजागृति समिति

इस संबंध में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व और पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभु गवारे ने कहा कि ‘अय्यात रेस्टोरेंट’ का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है । कोलकाता के एक जागृत युवक श्री रितम ने इस विज्ञापन के विषय में समिति को सूचित किया। उसके बाद उस क्षेत्र के हिंदुत्वनिष्ठ श्री विमल जी ने तुरंत प्रत्यक्ष स्थल पर जाकर उसकी निश्चित की। आगे की करवाई के लिए ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ की सदस्य संस्था ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ ने इस घटना का संज्ञान लिया और इसका कड़ा विरोध करते हुए बागूईहटी पुलिस थाना एवं विधाननगर पुलिस कमीशनर इसकी तकरार दर्ज की । पुलिस का विशेष सहयोग मिला तथा रेस्टोरेंट के मालिक को तुरंत आक्षेपहार्य होर्डिंग हटाने के लिए बाध्य किया तथा होर्डिंग हटाने तक श्री सूरज इन्होंने फॉलो अप किया।

यह हिन्दू संगठन की सफलता है । इस अवसर पर मैं सहभागी सभी धर्मनिष्ठ और श्री सूरज कुमार सिंह, साथ ही उनके सभी कार्यकर्ताओं का विशेष अभिनंदन करता हूं । बंगाल में कहीं भी अगर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो हिन्दुओं को इसी प्रकार संगठित होकर विरोध करना चाहिए । यह हमारा धार्मिक कर्तव्य है । इसमें सरकार किस विचार धारा की है, मालिक कौन है इसका विचार करने से ज्यादा हमें धर्म कार्य करना यह भावना महत्वपूर्ण है।

Latest News