Menu Close

‘ऊर्जा फिल्म प्रॉडक्शन’ द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति के प्रशिक्षकों का सम्मान

कु. प्रेरणा मठमती (बाएं से छठी) के साथ हिन्दू जनजागृति समिति के प्रशिक्षकों का सम्मान करते हुए ‘ऊर्जा फिल्म प्रॉडक्शन’के पदाधिकारी

निपाणी (कर्नाटक) – ‘ऊर्जा फिल्म प्रॉडक्शन’ की ओर से ‘लाठी द गर्ल्स पॉवर’ नामक एक विशेष लघु फिल्म ४ सितंबर को ‘श्री संत बाबा महाराज कॉम्प्लेक्स’ में प्रदर्शित की गई । इस अवसर पर, हिन्दू जनजागृति समिति आत्मरक्षा प्रशिक्षण के विषय में जो जनजागृति कर रही है, उसकी सराहना करते हुए फिल्म के प्रदर्शन से पहले निपाणी की इन युवतियों मुक्ता सडोलीकर, मधुरा हरदारे, प्रेरणा मठपती, माधुरी हरदारे, मृणाल हरदारे, भूमिका दरदारे एवं वैष्णवी पाटील का विशेष सम्मान किया गया । इस अवसर पर ‘ऊर्जा फिल्म प्रॉडक्शन’ के श्री. अभिजित सोकांडे एवं श्रीमती मनीषा सोकांडे उपस्थित थे ।

इस अवसर पर श्री अभिजित सोकांडे ने उपस्थित लोगों से कहा, ”हिन्दू जनजागृति समिति की ये युवतियां समाज में जाकर अन्य युवतियों को प्रशिक्षण देती हैं, इसीलिए हम इन्हें सम्मानित कर रहे हैं ।” इस अवसर पर समाज में जो संगठन कराटे, त्वायक्वांदो (ताइक्वांडो) का प्रशिक्षण देते हैं, उनका भी सम्मान किया गया । ‘लाठी द गर्ल्स पॉवर’ नामक मराठी लघु फिल्म के माध्यम से आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया गया है ।

समाज में दिन-प्रतिदिन बढते अत्याचारों का सामना करने के लिए समिति की ओर से युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण वर्ग लिए जाते हैं । सम्मानित युवतियों ने ‘सनातन प्रभात’ को बताया कि यह सम्मान उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ही मिला है ।

Latest News