संस्थान को यह विज्ञापन तुरंत हटाकर हिन्दुओं से सार्वजनिक क्षमा मांगने की हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

पुणे – गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर ऑक्सिरिच (Oxyrich) संस्थान ने अपनी पानी की बोतल का उपयोग कर श्री गणेश की प्रतिमा दर्शाने वाला विज्ञापन फलक प्रसिद्ध किया है । शिंदे पार चौक, शनिवार पेठ, कसबा पेठ, नूतन मराठी विद्यालय के पास, बाजीराव रोड, विश्रामबाग वाडा आदि विभिन्न स्थानों पर यह फलक लगाए गए हैं । ‘श्री गणेशभक्तों का हार्दिक स्वागत’ ऐसा फलक लगाकर वास्तव में श्री गणेश जी का विडम्बन किया गया है।
१. ‘संस्थान स्वागत फलक पर श्री गणेश का विडम्बन कर क्या साध्य करना चाहता है ?’, ऐसा प्रश्न सामाजिक माध्यमों पर पूछा गया है । ‘श्री गणेश का विडम्बन सहन नहीं किया जाएगा’, ऐसा निश्चय भी हिन्दुओं ने सामाजिक माध्यमों पर व्यक्त किया है ।
२. हिन्दू जनजागृति समिति ने उसका तीव्र विरोध किया है । समिति के श्री पराग गोखले ने इस संदर्भ में ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा, ‘श्री गणेश जी जैसे आराध्यदैवता का व्यवसाय के लिए विडम्बन करना यह हिन्दुओं की श्रद्धा पर सीधा आघात है । ऑक्सीरिच संस्थान को यह विज्ञापन तुरंत हटाकर हिन्दुओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए ।








