गुरुपूर्णिमा के पश्चात लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) में हुई समीक्षा बैठक को धर्मप्रेमियों का मिला उत्तम प्रतिसाद

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा १० जुलाई को उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । तत्पश्चात, भविष्य में धर्मकार्य की दिशा तय करने के लिए यहां के ‘आनंद वेडिंग्स एंड रिसॉर्ट’ में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में धर्मप्रेमियों का उत्स्फुर्त प्रतिसाद मिला । इस अवसर पर, धर्मप्रेमियों ने ‘राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हर महीने एकजुट होने का संकल्प’ व्यक्त किया ।
इस दौरान, उपस्थित धर्मप्रेमियों ने दो जगहों पर नियमित धर्मशिक्षा और स्व-रक्षा प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू करने की इच्छा व्यक्त की । इसके साथ ही लगभग ३५ लोगों ने हिन्दी पाक्षिक ‘सनातन प्रभात’ के ग्राहक बनने की इच्छा जताई । धर्मप्रेमी डॉ. शुभम् शुक्ला और श्री सूर्या ने हिन्दी पाक्षिक ‘सनातन प्रभात’ के ग्राहक बनने और इसके वितरण की जिम्मेदारी ली । आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर, लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में ‘लव जिहाद जागरूकता’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया । इस बैठक में अंसल क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.एल. साहू, ‘ब्रह्मसागर’ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, ‘ब्राह्मण परिवार’ के सचिव श्री रामकेवल मिश्रा, ‘आनंदा रिसॉर्ट्स’ के मालिक श्री इंद्रमोहन आनंदा जैसे गणमान्य व्यक्तियों सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।








