Menu Close

ईसाई धर्म में आस्था रखनेवाले 4 गैर-हिन्दू कर्मचारियों को तिरुपति देवस्थानम् समिति ने किया निलंबित

अन्य धर्मों की आस्थाओं का पालन करते हुए संस्था के धार्मिक नीति-नियमों का उल्लंघन करने का आरोप !

तिरुपति (आंध्रप्रदेश) – प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर का संचालन करनेवाली तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) समिति ने चार अहिन्दू कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है । इन पर अन्य धर्मों की आस्थाओं का पालन करते हुए संस्था के धार्मिक नीति-नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है । इन चार कर्मचारियों में बी. एलिजार (उप कार्यकारी अभियंता – गुणवत्ता नियंत्रण), एम्. प्रेमवती (स्टाफ नर्स – बी.आइ.आर.आर.डी. हॉस्पिटल), डॉ. जी. असुंथा (एस.वी. आयुर्वेद फार्मसी) एवं औषधि विक्रय करनेवाला एक कर्मचारी सम्मिलित है ।

१. इस संदर्भ में टीटीडी ने अधिकृत निवेदन प्रसारित करते हुए कहा है कि उपरोक्त कर्मचारियों ने हिन्दू धार्मिक संस्था का प्रतिनिधि बनकर कार्य करते समय आचार संहिता का उल्लंघन किया एवं अपने कर्तव्य में लापरवाही दिखाई ।

२. इससे पहले ८ जुलाई २०२५ को ए. राजशेखर बाबू नामक सहायक कार्यकारी अधिकारी को निलंबित किया गया था; क्योंकि वह प्रत्येक रविवार को अपने मूल गांव पुत्तूर (तिरुपति जिला) में चर्च की प्रार्थना सभा में सम्मिलित होता था ।

३. टीटीडी ने यह स्पष्ट किया है कि टीटीडी के अधिकार के अंतर्गत किसी भी मंदिर में अहिन्दू कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News