Menu Close

पुणे : हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित बैठक में धर्मप्रेमी युवाओं द्वारा धर्मकार्य में महत्वपूर्ण सक्रिय योगदान देने का संकल्प

“हिंदू राष्ट्र आने पर ही गोमाता का रक्षण और महिलाओं को सुरक्षा प्राप्त होगी” – सद्गुरु स्वाती खाड्ये

उपस्थित युवा-युवतियां

हडपसर (जिला पुणे) – तीसरा विश्व युद्ध जल्द ही शुरू होने वाला है । आने वाला समय बहुत कठिन होगा । इसलिए हम सभी को धर्म कार्य में नेतृत्व लेकर प्रयास करने चाहिए । नेतृत्व लेने से ही हमारे भीतर कई ईश्वरीय गुण विकसित होते हैं । आने वाले आपदा काल से उबरने के लिए, पद, पार्टी, संगठन, संप्रदाय – इन सभी को एक ओर रखकर, एक हिन्दू के रूप में एकजुट होकर हमें बडे स्तर पर संगठन बनाना चाहिए । सभी युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर सावरकर, संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर का आदर्श सामने रखकर, उनके समान देव, देश और धर्म के लिए कार्य करना चाहिए । राष्ट्र और धर्म पर हो रहे आघातों को रोकने का एक ही विकल्प है, वह है जल्द से जल्द भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना । हिन्दू राष्ट्र आने पर ही गोमाता का रक्षण होगा, महिलाओं को सुरक्षा प्राप्त होगी, धर्म-संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण होगा, ऐसा मार्गदर्शन सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाड्ये ने किया ।

सद्गुरु स्वाती खाड्ये

हडपसर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से १५ जुलाई को एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें वे बोल रही थीं । इसका लाभ कई जिज्ञासुओं ने लिया । इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमी युवक-युवतियों ने धर्मकार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने का सक्रिय संकल्प लिया । इस बैठक में सनातन संस्था की पू. (श्रीमती) मनीषा पाठक की भी वंदनीय उपस्थिति थी ।

धर्मप्रेमियों ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर किए गए आत्मरक्षा प्रात्यक्षिक प्रस्तुति सेवा में आए अनुभवों को बैठक में प्रस्तुत किया । इसके बाद पू. (श्रीमती) मनीषा पाठक ने सभी को मार्गदर्शन दिया । उन्होंने सभी को धर्मकार्य के लिए त्याग का महत्व, साधना और सेवा करने का महत्व बताया ।

Latest News