Menu Close

भूईकोट गढ अतिक्रमणमुक्त करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा मंत्री नितेश राणे को ज्ञापन प्रस्तुत

वर्षा ऋतु के पश्चात मालेगांव भूईकोट गढ अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा ! – नितेश राणे

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री.सतीश सोनार ने नितेश राणे से मुलाकात की

मुंबई – कुछ दिन पूर्व मालेगांव भूईकोट गढ की रक्षक दीवार गिराई गई थी । गढ को हरा रंग दिया गया था । इस संबंध में सूचना मुझे प्राप्त हुई है । इस संपूर्ण प्रकरण पर मेरा ध्यान है । मैं स्वयं वहां जाकर आया हूं । वर्षा ऋतु के पश्चात हम मालेगांव भूईकोट गढ को अतिक्रमण मुक्त करने वाले हैं, यह वक्तव्य मत्स्य व्यवसाय एवं बंदरगाह विकास मंत्री श्री नितेश राणे ने दिया । नासिक जनपद स्थित मालेगांव भूईकोट गढ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में ९ जुलाई के दिन हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री सतीश सोनार ने श्री नितेश राणे से भेंट कर उन्हें एक निवेदन सौंपा।

मालेगांव भूईकोट गढ पर किए गए अतिक्रमण

“अतिक्रमण करने वालों को मालेगांव महानगरपालिका ने वैकल्पिक स्थान का सुझाव दिया है । वहां उनका पुनर्वसन किया जाएगा । सरकार इस संदर्भ में ध्यान रखे हुए है । इस विषय में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा”, ऐसा श्री नितेश राणे ने कहा । ‘भूईकोट गढप्रेमी समिति मालेगांव’ समिति वर्ष २०१७ से गढ पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु न्यायालयीन संघर्ष कर रही है । समिति ने वहां के अतिक्रमण के विरोध में पुरातत्त्व विभाग में भी आपत्ति प्रविष्ट किया है तथा वर्तमान में यह प्रकरण मुंबई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है ।

Latest News