Menu Close

‘लघुउद्योग भारती, पुणे की ओर से राष्ट्रहित एवं उद्योगहित से संबंधित कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

‘हलाल’का अर्थव्यवस्था पर परिणाम एवं हिन्दू हित के लिए ‘पवित्रम् एप’ की निर्मिति पर मान्यवरों का मार्गदर्शन !

कु. क्रांती पेटकर का सत्कार करते हुए (बाएं ओर) ‘लघुउद्योग भारती, पुणे’ के अध्यक्ष श्री. शैलेश मनोहर

पुणे – ‘लघुउद्योग भारती, पुणे’ यह संस्था विगत अनेक वर्षों से राष्ट्रहित एवं उद्योगहित के उद्देश्य से कार्य कर रही है । इस माध्यम से उद्योगों को सहायता करना, उद्योग निर्मिति करना, उद्योग क्षेत्र में नई पीढी तैयार करना, जैसे अनेक विषयों पर कार्य कर रही है । हाल ही में इस संस्था के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है । उस पार्श्वभूमि पर इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे स्थित गरवारे वाणिज्य महाविद्यालय के वीर सावरकर सभागृह में किया गया था । कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रास्ताविक ‘लघुउद्योग भारती, पुणे’ के कार्यकारी समिति सदस्य श्री. महेश कुलकर्णी ने किया, एवं कार्यक्रम का उद्देश्य ‘लघुउद्योग भारती’ के अध्यक्ष श्री. शैलेश मनोहर ने बताया ।

मार्गदर्शन करती हुईं कु. क्रांती पेटकर.

कु. क्रांती पेटकर ने ‘हलाल जिहाद का भारतीय अर्थव्यवस्था पर होनेवाला परिणाम एवं हलाल पर प्रतिबंध क्यों आवश्यक है’, इस विषय से उपस्थितों को अवगत कराया । इस पर उपस्थितों ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय अत्यंत ही गंभीर है ।

मार्गदर्शन करते हुए पवित्रम् फाऊंडेशन के श्री. तुषार कुलकर्णी
(बाएं ओर) ‘पवित्रम् फाउंडेशन’ के श्री. तुषार कुलकर्णी को ‘हलाल जिहाद’ ग्रंथ भेंटस्वरूप देती हुईं कु. क्रांती पेटकर.

अध्यक्ष श्री. शैलेश मनोहर ने कु. क्रांती पेटकर एवं श्री. तुषार कुलकर्णी का सम्मान चिन्ह देकर सत्कार किया । कु. क्रांती पेटकर ने श्री. तुषार कुलकर्णी को भेंटस्वरूप ‘हलाल जिहाद’ ग्रंथ दिया । इस स्थान पर ‘हलाल जिहाद’ एवं ‘हिन्दू राष्ट्र’ विषय पर ग्रंथ कक्ष लगाया गया था । उसे भी उत्तम प्रतिसाद मिला ।

(बाएं ओर) श्री. तुषार कुलकर्णी का सत्कार करते हुए श्री. शैलेश मनोहर

‘पवित्रम् ऍप’ के माध्यम से हिन्दुओं का आर्थिक सबलीकरण संभव ! – तुषार कुलकर्णी

‘पवित्रम् ऍप’ की निर्मिति हिन्दुहित साधने हेतु ही की गई है । यह बताते हुए ‘पवित्रम् फाउंडेशन’ के श्री. तुषार कुलकर्णी ने बताया कि हिन्दुओं द्वारा अपने कठोर परिश्रम से अर्जित किया धन अनजाने में ही देश विघातक शक्तियों तक कैसे पहुंच रहा है । इस संकट से हिन्दुओं को जागृत करने एवं उन्हें विकल्प उपलब्ध करवाने हेतु २ वर्ष पूर्व ‘पवित्रम् फाउंडेशन’ की स्थापना की गई । इस ऍप के माध्यम से हिन्दुओं का आर्थिक सबलीकरण संभव होगा और राष्ट्रहित साधा जा सकेगा । इससे हिन्दुओं को विकल्प उपलब्ध होगा ।

उन्होंने ‘पवित्रम् मर्चंट ऍप’ एवं ‘पवित्रम् ऍप’ डाउनलोड करने का आवाहन किया । इस ऍप के विषय में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही इस ऍप का लोकार्पण होगा ।

Latest News