Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति एवं ‘डॉ. प्रसाद खंडागळे मित्रपरिवार’ की ओर से विठ्ठलभक्तों के लिए निशुल्क स्वास्थ्यसेवा

भक्तों को मूंगफली चटनी का भी वितरण

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ का भी सहभाग

हिन्दू जनजागृति समिति के कक्ष पर हुई वारकरियों की भीड

जेजुरी (पुणे) – संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज पालखी शोभायात्रा के मार्ग पर जेजुरी में हिन्दू जनजागृति समिति एवं ‘डॉ. प्रसाद खंडागळे मित्रपरिवार’ की ओर से विठ्ठलभक्तों के लिए निशुल्क स्वास्थ्यसेवा प्रदान की गई । इस अवसर पर भक्तों को निशुल्क मूंगफली चटनी के पैकेटों का भी वितरण किया गया । इस उपक्रम में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ एवं कै. सुधाकर उपाख्य वामन अंबादास खंडागळे अध्यासन ने भी सहभाग लिया । वारकरी भक्तों के कक्ष (वारी अर्थात तीर्थयात्रा जो महाराष्ट्र में भगवान विठ्ठल के लिए की जाती है) का हिन्दू जनजागृति समिति एवं डॉ. प्रसाद खंडागळे मित्रपरिवार की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया ।

हिन्दू जनजागृति समिति का कक्ष मल्हार देवस्थान के पास ही मुख्य मार्ग पर था । इस अवसर पर बडी संख्या में भक्तों ने निशुल्क औषधियों का लाभ लिया । औषधोपचार एवं मूंगफली चटनी वितरण का लाभ लेने के लिए भक्तों की समिति के कक्ष पर बहुत भीड हो गई ।

Latest News