Menu Close

‘श्री शिवप्रतिष्ठान युवा हिन्दुस्थान’ की ओर से धर्मकार्य करनेवालों का सत्कार !

श्री. किरण दुसे (दाहिनी ओर) का सत्कार करते हुए श्री. मोहनअण्णा शिंदे (बाएं ओर)

यळगुड (जिला कोल्हापुर) – ‘श्री शिवप्रतिष्ठान युवा हिन्दुस्थान’ की ओर से हिन्दू धर्म के लिए कार्य करनेवाले धर्मवीरों का २२ जून को बीरदेव मंदिर के सामने स्थित झुंझार हॉल में सत्कार किया गया । इसमें हुपरी के अवैध मदरसे के विरोध में सफल लडाई लडनेवाले हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री. नितीन काकडे और हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. किरण दुसे, हिन्दू धर्म प्रवर्तक श्री. अभिमन्यू भोसले, श्री. शांताराम सोळवंडे, विश्व हिन्दू परिषद के संपर्क प्रमुख श्री. मुकुंद उरुणकर का समावेश था ।

इस अवसर पर ‘श्री शिवप्रतिष्ठान युवा हिन्दुस्थान’ के संस्थापक श्री. नितीन चौगुले, सांगली जिलाप्रमुख श्री. मोहनअण्णा शिंदे, कोल्हापुर जिलाप्रमुख श्री. संभाजी बन्ने, कोकण विभागप्रमुख श्री. निळकंठ माने के साथ सर्वश्री सुभाष गोट खिंडे, प्रकाश लोहार, तानाजी किल्लेदार, सनी हनबर, युवा सहकारी, ग्रामवासी उपस्थित थे ।

श्री. नितीन काकडे (बाएं से दूसरे) का सत्कार करते हुए श्री. नितीन चौगुले (दाएं), तथा श्री. निळकंठ माने (बाएं)

इस अवसर पर श्री. किरण दुसे ने कहा, ‘‘हुपरी में हुई लडाई में सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ । इस लडाई को ईश्वरीय अधिष्ठान होने के कारण सफलता मिली ।’’ श्री. नितीन काकडे ने कहा, ‘‘यह लडाई गत ८ वर्षो से लगातार चल रही थी । प्रामाणिकरूप से हिन्दुत्व का कार्य करते रहने के कारण श्रीकृष्ण की कृपा से इस लडाई को सफलता मिली । आगामी काल में भी हिन्दुत्व के कार्य में सक्रिय रहूंगा.’’ साथ ही श्री. नितीन चौगुले ने हिन्दू धर्म पर होनेवाले आघात, उस निमित्त से संगठन के उपक्रमों की जानकारी देकर दैनिक ‘सनातन प्रभात’ द्वारा किए जा रहे राष्ट्र एवं धर्म कार्य की प्रशंसा की ।

Latest News