Menu Close

श्रीनगर (जम्मू-काश्मीर) में मुहर्रम की शोभायात्रा में लहराए गए आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के झंडे

ईरान का झंडा और खामेनी का चित्र भी प्रदर्शित किया गया!

जबुल्लाह के झंडे लहराना, आतंकवाद को खुला समर्थन है – इन देशद्रोहियों को सजा होनी चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

श्रीनगर (जम्मू-काश्मीर) – यहां ०४ जुलाई को मुहर्रम के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में लेबनान के जिहादी आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह, साथ ही ईरान और फिलिस्तीन के झंडे लहराए गए । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी एवं इजरायल के आक्रमण में मारे गए ईरान के सैनिक अधिकारियों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए । इस शोभायात्रा में सहस्रों शिया मुसलमान सम्मिलित हुए थे ।

यह शोभायात्रा गुरु बाजार से आरंभ होकर मौलाना आजाद रोड के जहांगीर चौक मार्ग से होते हुए डल गेट पहुंची । ईरान और हिजबुल्लाह से संबंधित झंडे पहले सार्वजनिक स्थानों से प्रशासन और पुलिस ने हटा दिए थे, परंतु शोभायात्रा में उनका पुनः उपयोग किया गया । इस समय शोभायात्रा में ईरान के समर्थन में घोषणाएं भी की गईं ।

लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) में मुहर्रम की शोभायात्रा में पुलिस के सामने ही घुमाई गईं तलवारें : ४ लोगों को बंदी बनाया गया

लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) जनपद के अत्तरबुजुर्ग गांव में मुहर्रम से पहले निकाली गई शोभायात्रा में कुछ मुसलमान युवकों ने पुलिस के सामने ही तलवारें घुमाईं । इस संपूर्ण घटना का वीडियो वहां उपस्थित नागरिकों ने बनाकर सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित किया, जिसके पश्चात पुलिस ने ४ लोगों को बंदी बनाया ।

Latest News