आषाढी वारी के अवसर पर, हिंदू जनजागृति समिति का प्रतिनिधिमंडल देहू-अळंदी (पुणे) तथा छत्रपती संभाजीनगर में वारी में भाग ले रहे वारकरी संतों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर रहा है। इस भेंट में राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हो रही है। इनमें इंद्रायणी नदी के समीप प्रस्तावित पशुवधगृह, इंद्रायणी व चंद्रभागा नदियों का बढता प्रदूषण, वारकरी परंपरा पर हो रहे आघात, तथा नास्तिक, अंधश्रद्धा विरोधी कार्यकर्ता और गैर-हिंदू धर्मांतरणकारियों द्वारा वारी में हो रही गुप्त घुसपैठ जैसे गंभीर विषय शामिल हैं।













