
वाराणसी – यहां के जैतपुरा भाग के ‘अखिल भारतीय सनातन न्यास’द्वारा इस माह में १ से ९ तक की अवधि में श्रीरामकथा का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में सनातन धर्म के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों का ‘सनातन योद्धा पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया । इसके अंतर्गत हिन्दू जनजागृति समिति के वाराणसी के श्री. राजन केसरी को जगद्गुरु पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रीमद्जगद्गुरु नरहर्यानंद द्वाराचार्य श्री बालकदेवाचार्य महाराज (काशी) के हस्तों ‘सनातन योद्धा पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया । श्री. राजन केसरी ने इस पुरस्कार का श्रेय प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी को देते हुए उनके श्रीचरणों में कृतज्ञता व्यक्त की ।
इस श्रीरामकथा के उद्घाटन के समय सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’, इसके साथ ही ‘जीवन में साधना एवं धर्माचरण की अपरिहार्यता’, के विषय में बताया । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव श्री. राजेश सेठ, कोषाध्यक्ष श्री. जयशंकर प्रसाद गुप्ता, पूजा सचिव श्री. रवि प्रकाश जायसवाल एवं अन्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था ।








