Menu Close

पुणे जिले में नववर्ष निमित्त हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सामूहिक गुढीपूजन उत्साह में संपन्न

आळंदेवाडी में गुढी

पुणे – हिन्दू नववर्ष के निमित्त से पुणे जिले में विविध स्थानों पर हिन्दू संस्कृति का जतन और संरक्षण करने के उद्देश्य से सामूहिक गुढी खडी करने का आयोजन किया गया था । इस उपक्रम के लिए धर्मप्रेमियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला ।

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पुणे जिले में विविध विद्यालयों, सोसायटी और मंदिरों में गुढीपाडवा के विषय में प्रवचन लिया गया, इसके साथ ही ‘गुढी कैसे खडी करें ?’, इसका प्रात्यक्षिक द्वारा प्रबोधन किया गया । विविध स्थानों पर फलक प्रसिद्धि के माध्यम से गुढीपाडवा संंबंधी जानकारी दी गई । सहस्रों धर्मप्रेमियों ने उपक्रम का लाभ लिया । इस अवसर पर रामराज्य स्थापना की प्रतिज्ञा ली गई और सभी ने उत्साह में रामराज्य के नारे दिए ।

सिद्धिविनायक मंदिर कात्रज गांव में रामराज्य स्थापना की प्रतिज्ञा लेते हुए
सिद्धिविनायक मंदिर कात्रज गांव

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से किया गया सामूहिक गुढीपूजन !

श्री राधाकृष्ण मंदिर, हडपसर, हिवरे गांव, पारगांव (सा.मा.), तालुका दौंड; मोई गांव, शिंदेवाडी गांव, पारगांव, दौंड; वाघाळवाडी सासवड, म्हसोबा देवस्थान कोडीत, कात्रज, केंजळ, तालुका भोर; चंदननगर; आळंदेवाडी आदि १३ से भी अधिक स्थानों पर सामूहिक गुढीपूजन किया गया ।

सामूहिक गुढी पूजन, चंदन नगर
सामूहिक गुढी पूजन, चंदन नगर
भोर में गुढी

क्षणिकाएं !

१. केंजळ, तालुका भोर में धर्मप्रेमी युवकों ने सुनिश्चत किए अनुसार गुढीपाडवा निमित्त श्रीराम मंदिर की स्वच्छता की ।

२. छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक, चंदननगर, पुणे में गुढीपाडवानिमित्त सामूहिक गुढीपूजन कर हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा सभी से करवाई गई । इस अवसर पर भारी संख्या में सकल हिन्दू समाज, रा. स्व. संघ, शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान, हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।

Latest News