
भाग्यनगर (तेलंगाना) – २४ से २९ मार्च तक भाग्यनगर में स्वसंरक्षणार्थ ६ दिनों का लाठीकाठी शौर्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था । भाग्यनगर के विविध भागों में ८० से भी अधिक युवा-युवतियां इस शिविर में सम्मिलित हुई थीं । इस शिविर में ६ दिनों में लाठीकाठी के विविध प्रकार, नानचाकू के प्रकार और स्वसुरक्षा की विविध पद्धतियां सिखाई गईं । इसके साथ ही इन युवाओं को ‘धर्मशिक्षा और हिन्दू राष्ट्र’ इस विषय पर प्रबोधन किया गया । इस शिविर में अधिवक्ता, सनदी लेखापाल, संगणकीय अभियंता, ऐसे विविध व्यावसायिकों ने भी सहभाग लिया । इस अवसर पर अनेकों ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य में नियमित सम्मिलित होने की इच्छा व्यक्त की ।
वैशिष्ट्यपूर्ण
१. एक कानून विशेषज्ञ ने बताया, ‘‘समिति को कानूनी तौर पर कुछ मार्गदर्शन चाहिए, तो मैं वह सेवा के रूप में करूंगा ।’’
२. एक जन ने प्रशिक्षणार्थियों और समाज को बांटने के लिए समिति समर्थित ‘लव जिहाद’ ग्रंथ प्रायोजित किए ।
३. एक ६५ वर्ष के जिज्ञासू ने प्रशिक्षण में सिखाए गए सभी प्रकार अच्छे ढंग से और बडे उत्साह से किए ।








