Menu Close

हिंदू संतों का अपमान करना, यही कांग्रेस की संस्कृति; वडेट्टीवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगें – हिंदू जनजागृति समिति की मांग

जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला

जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज का आपत्तीजनक उल्लेख करते हुए और उन्हें संत मानने से इनकार करते हुए, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराज का सार्वजनिक घोर अपमान किया है। हिंदू जनजागृति समिति इसकी कड़ी निंदा करती है। हिंदू संतों का अपमान करना, यही कांग्रेस की संस्कृति है। इसलिए उनके नेताओं के मुख से हिंदू संतों के प्रति द्वेष ही बाहर आता है। लेकिन उन्होंने महाराज का अपमान कर लाखों हिंदू भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू समाज संतों का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए वडेट्टीवार को जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए, ऐसी मांग हिंदू जनजागृति समिति करती है।

कांग्रेस का इतिहास बताता है कि उसने हर चुनाव मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति पर लड़ा है। कांग्रेस नेता मुल्ला-मौलवियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और इफ्तार पार्टियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते हैं, “देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।” इतना चरम तुष्टिकरण करने के उपरांत इसे “धार्मिक स्वरूप” नहीं दिया जाता; लेकिन जब कोई कहता है कि “हिंदू संतों के कारण चुनाव जीता गया,” तो कांग्रेस नेताओं को समस्या हो जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि उनके मन में हिंदू समाज और हिंदू संतों के प्रति कितना द्वेष भरा हुआ है।

हिंदू समाज को समय की आवश्यकता क्या है, इसकी दिशा संतों ने दी और हिंदुओं के एकजुट होने के कारण इस बार के चुनाव में महायुति ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त हूवा, यही सच्चाई है। यदि कांग्रेस नेता अब भी हिंदू विरोधी मानसिकता से बाहर नहीं आते, तो हिंदू समाज “कांग्रेस-मुक्त भारत” की संकल्पना को निश्चित रूप से साकार करेगा।

Latest News