
विरार (जिला पालघर) – तिरुपतिनगर, विरार (प.) यहां के एकता मित्र मंडल की ओर से शिवजयंती महोत्सव उत्साह से मनाया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से शिवजयंती निमित्त व्याख्यान के माध्यम से प्रबोधन किया गया । ‘छत्रपति शिवाजी महाराजजी के हिंदवी स्वराज्य और वर्तमान स्थिति’ इस विषय पर समिति के श्री. प्रथमेश कुडव ने उपस्थितों का प्रबोधन किया । इस अवसर पर आवाहन भी किया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराजजी द्वारा किए गए पराक्रम से बोध लेकर महाराजजी द्वारा स्थापित किए गए हिंदवी स्वराज्य समान हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए सभी कटिबद्ध होंगे ।
कार्यक्रम के अंत में बांगलादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए प्रशासन से की गई मांग के निवेदन पर नागरिकों के हस्ताक्षर लिए गए । उपस्थित शिवप्रेमियों का उत्तम प्रतिसाद मिला । इस उपक्रम को एकता मित्र मंडल के पदाधिकारी श्री. संदीप पाटील, श्री. भुपेंद्र गवस और धर्मप्रेमी श्री. उदय पेणकर का विशेष सहयोग मिला । कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा समिति के श्री. प्रथमेश कुडव एवं श्रीमती रेणुका तावडे का मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।








