Menu Close

फुलपाट (जिला जळगांव) में ‘हिन्दू राष्ट्र फुलपाट’ फलक का अनावरण

फुलपाट में ‘हिंन्दू राष्ट्र फुलपाट’ फलका का अनावरण !

जळगांव – यहां की धरणगाव तालुका में ‘हिन्दू राष्ट्र फुलपाट’ ऐसे फलक का अनावरण मान्यवरों के शुभहस्तों किया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर महाराष्ट्र संगठक श्री. प्रशांत जुवेकर, श्री. विनोद शिंदे, सरपंच श्रीमती जागृती पाटील, सर्वश्री भूषण राजपूत, माधव राजपूत, पवन हटकर, वैभव राजपूत, चेतन राजपूत, सोपान राजपूत, दीपक राजपूत, जितेंद्र राजपूत इत्यादि उपस्थित थे ।

हिन्दू राष्ट्र के लिए उत्स्फूर्तता से स्वयं ही युवकों ने फलक के अनावरण का नियोजन किया । फुलपाठ में नियमितरूप से धर्मशिक्षा वर्ग  एवं हिन्दू राष्ट्र के लिए कृति के स्तर पर प्रयत्न करने के लिए नियमित बैठक का नियोजन भी किया है । इस कार्यक्रम में महिलाएं उत्स्फूर्तता से सम्मिलित हुईं ।

क्षणिकाएं

१. एक महिला ने मनोगत व्यक्त किया कि अब महिलाओं को आगे आकर बाेलने का प्रयास करना है ।

२. एक व्यक्ति के पैर का शस्त्रकर्म हुआ था, तब भी वह ‘वॉकर’ लेकर कार्यक्रमस्थल पर पूरे समय रुका ।

३. निकट के गांव से आए कुछ युवकों ने २ गांवों में हिन्दू राष्ट्र का फलक लगाने की तैयारी दर्शाई औेर वहां कार्य शुरू करने की मांग की ।

Latest News