
प्रयागराज – इंटरनैशनल वेदांत सोसाइटी के सचिव स्वामी प्रबुद्धानंद पुरी ने महाकुंभक्षेत्र में लगाए गए हिन्दू जनजागृति समिति के प्रदर्शन को भेट दी । हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने उन्हें समिति के कार्य की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर स्वामी प्रबुद्धानंद पुरी बोले, ‘‘हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य प्रशंसनीय है । सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर अगली पीढी तक पहुंचाने का अनमोल कार्य समिति कर रही है । इस कार्य से मैं प्रभावित हुआ हूं । समिति के कार्य का भारतभर प्रसार हो, इसके लिए मैं भगवान के चरणों में प्रार्थना करता हूं । हिन्दू राष्ट्र स्थापना के इस कार्य में हम सभी एकत्रित कार्य करेंगे ।’’








