
प्रयागराज : हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारूदत्त पिंगळेजी इस्कॉनp के प्रमुख श्री. गौरांग दासजी से हाल ही में मिले । इस अवसर पर सद्गुरु डॉ. चारूदत्त पिंगळेजी ने श्री. गौरांग दास को गोवा में आगामी जून महीने में होनेवाले अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन के लिए आने का निमंत्रण दिया ।

इसके साथ ही सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी ने श्री. गौरांग दासजी को हिन्दू जनाजागृति समिति द्वारा किए जा रहे समाज, राष्ट्र एवं धर्म, इसके साथ ही हिन्दू राष्ट्र के लिए किए जा रहे कार्य की विस्तृत जानकारी दी । श्री. गौरांग दास ने समिति के साधक हिन्दुत्व के कार्य को साधना की जोड देने के लिए प्रशंसा की । वे बोले, ‘‘यही होना अपेक्षित है ।’’








