Menu Close

बांगलादेशी घुसपैठिए तथा उन्हें सहायता करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट करने हेतु कोल्हापुर में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन

‘बांगलादेशी घुसपैठ खोज मुहिम’ कार्यान्वित करें; घुसपैठियों की सहायता करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट करें ! – आंदोलन द्वारा मांग

१७५ से भी अधिक हिन्दुओं का कोल्हापुर के घंटानाद आंदोलन में सहभाग

कोल्हापुर में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में सम्मिलित हिन्दुत्वनिष्ठ

कोल्हापुर – संभाजीनगर के सिल्लोड में एक लाख से भी अधिक बांगलादेशी घुसपैठियों ने फर्जी प्रमाणपत्र वितरित करने की धक्कादायक घटना सामने आई है । अभिनेता सैफ अली खान के निवासस्थान में घुसकर आक्रमण करनेवाले मुहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नामक बांगलादेशी घुसपैठिए को बंदी बनाया गया । वह फर्जी नाम से मुंबई में निवास कर रहा था । केवल मुंबई ही नहीं, अपितु नई मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर सहित पूरे राज्य में ही बांगलादेशी घुसपैठियों की भरमार है । इसलिए ‘बांगलादेशी घुसपैठियों की खोज मुहिम’ चलाई जाए; घुसपैठियों की सहायता करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट किया जाए, ऐसी मांग विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से हुए हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन द्वारा की गई है । २७ जनवरी को शिवाजी महाराज चौक में हुए इस आंदोलन में प्रशासन को जागृत करने के लिए घंटानाद किया गया । इस प्रसंग पर विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रत्नागिरी के चिपळूण में १३ बांगलादेशी नागरिकों में से केवल ३ लोगों को ही बंदी बनाया गया; उसमें भी पुलिस की लापरवाही के कारण उन बांगलादेशी घुसपैठियों को जमानत मिल गई । यह अत्यंत गंभीर बात है । देश की न्यायव्यवस्था बांगलादेशी घुसपैठियों को जमानत देती है, यह न्यायदेवता का उपहास है । नई मुंबई, ठाणे, सोलापुर, पिंपरी-चिंचवड आदि शहरी भागों में सैकडों बांगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बंदी बनाया गया है । ऐसा अनुमान है कि ठाणे एवं पालघर जिलों में १८ सहस्र से भी अधिक घुसपैठिए गैरकानूनी ढंग से रहते हैं । ऐसी ही स्थिति राज्यभर में है । वास्तव में यह आकडा केवल हिमनग का ऊपरी सिरा है । निवेदन में कहा है कि बांगलादेशी घुसपैठियों की यह समस्या देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है । इसलिए इसकी जडें काटना अत्यंत आवश्यक है ।

इस अवसर पर की गई मांगें

१. राज्य में ‘बांगलादेशी घुसपैठ खोज मुहिम’ चलाई जाए; इसके अंतर्गत राज्य के सभी जिले, शहर, तालुका के संशयित स्थानों पर ‘सर्च ऑपरेशन’ / ‘कोंम्बिंग ऑपरेशन’ कर बांगलादेशी घुसपैठियों को ढूंढ निकाला जाए; बनावट पहचानपत्र तैयार करनेवाली टोली को जड से उखाडकर उसपर कठोर कार्रवाई की जाए ।

२. किराए पर कमरा देने से पहले घरमालिक उस किराएदार से अथवा किसी को भी काम पर रखते समय उसकी उचित छानबीन करे, संशय होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए । घुसपैठियों को आश्रय देनेवाले, जमानत देनेवाले अथवा किसी भी प्रकार की सहायता करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट किया जाए ।

इस आंदोलन में हिन्दू एकता आंदोलन के शहराध्यक्ष श्री. गजानन तोडकर, उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट के उपजिलाप्रमुख श्री. संभाजीराव भोकरे एवं करवीर तालुकाप्रमुख श्री. राजू यादव, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री. आनंदराव पवळ एवं श्री. किरण कुलकर्णी, राष्ट्रहित प्रतिष्ठान के श्री. शरद माळी, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवानंद स्वामी एवं श्रीमती राजश्री तिवारी, शिवशाही फाउंडेशन के संस्थापक श्री. सुनील सामंत, शिवसेना के उपजिलाप्रमुख श्री. किशोर घाटगे, मंदिर महासंघ के कोल्हापुर जिला सहसमन्वयक श्री. अभिजीत पाटील ने अपना मनोगत व्यक्त किया ।

उपस्थित मान्यवर 

शिवसेना के उपजिलाप्रमुख श्री. उदय भोसले, श्री. विकास जाधव,  विश्व हिन्दू परिषद के श्री. अनिल दिंडे, श्री. अशोक गुरव, हिन्दू महासभा की महिला आघाडीप्रमुख श्रीमती शिलाताई माने, हिन्दू महासभा के श्री. राजू तोरस्कर, ‘श्री‘ संप्रदाय के जिलाध्यक्ष श्री. कृष्णात माळी, सनातन संस्था के त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. मानसिंग शिंदे, उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुूट के श्री. सुशील भांदिगरे

विशेष 

१. इस आंदोलन के लिए शिरोली, नागाव, गिरगाव, केर्ले से धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।

२. देशव्यापी हो रही इस मुहिम का प्रारंभ कोल्हापुर से किया गया ।

Latest News