Menu Close

‘भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें’ ऐसी एकमुखी मांग करें – पराग गोखले, हिन्दू जनजागृति समिति

हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए संगठित प्रयत्न करने की हिन्दुत्वनिष्ठों की प्रतिज्ञा !

छत्रपति शिवाजी महाराजजी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करते हुए कर्नल व्यंकटराव खडगे (निवृत्त) साथ में श्री. पराग गोखले

हडपसर (जिला पुणे) – हलाल जिहाद, लव जिहाद, वक्फ बोर्ड, घुसपैठ जैसे अनेक प्रश्न एवं समस्याएं आज संपूर्ण देश में हैं । हिन्दुओं को विद्यालय में धर्मशिक्षा नहीं दी जाती, जबकि अन्य धर्मियों को विद्यालय में धर्मशिक्षा दी जाती है । १०० करोड हिन्दुओं का एक भी हिन्दू राष्ट्र नहीं है, इसलिए धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र के लिए जोरदार मांग करनी चाहिए, परंतु यह नहीं होता; कारण है ‘सेक्युलैरिजम’ (निधर्मीवाद) ! इसलिए हम सभी को भारत हिन्दू राष्ट्र होने की दृष्टि से प्रयत्न करना चाहिए, ऐसा स्पष्ट मत हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. पराग गोखले ने व्यक्त किया । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के श्री राधाकृष्ण मंदिर,  काळेपडळ में २६ जनवरी को हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा संपन्न हुई । उस समय उन्होंने प्रमुख वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया । कर्नल व्यंकटराव खडगे (निवृत्त) ने छत्रपति शिवाजी महाराजजी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया । सभा का सूत्रसंचालन श्री. शुभम डोणावडे ने किया । इस सभा में १८० से भी अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे । हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री. सचिन घुले भी सम्मिलित हुए थे ।

सभा के लिए उपस्थित जिज्ञासु

विशेष 

१. सभा का आयोजन, हडपसर के सियाराम मंदिर शाखा के सदस्यों ने उत्स्फूर्तता से किया । प्रसार सेवा के लिए ८ दिनों तक, प्रतिदिन इस भाग में एकत्र प्रसार किया । घर-घर जाकर सभा का निमंत्रण दिया ।

२. इस अवसर पर सनातननिर्मित आध्यात्मिक एवं राष्ट्र-धर्म विषय कर ग्रंथप्रदर्शन लगाया था । उसे भी उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । समिति ने मंदिर समय-समय पर उपलब्ध करवानेवाले श्री. सुधीरचंद्र जगताप और सहायता करनेवाले धर्मप्रेमी श्री. सुरज झांबरे का आभार व्यक्त किया ।

Latest News