
ढाका (बांग्लादेश) – ८ अक्टूबर को देर रात बांग्लादेशी सैनिक, जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ते तथा मदरसा के विद्यार्थियों ने मिलकर यहां के एक दुर्गापूजा पंडाल पर आक्रमण कर दिया । यह पंडाल ‘राजबारी बस ओनर्स एसोसिएशन’ नामक संगठन का है । इसमें स्थापित दुर्गादेवी की मूर्ति को विद्रूप किया गया । इस घटना की जानकारी किसी को न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने पूरे पंडाल को परदे से ढंक दिया ।
बता दें कि, कुछ माह पूर्व बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की कई घटनाए हुई। हिन्दुओं के घरों में तोडफोड, मंदिरों पर आक्रमण हुए। कट्टरपंथियों के डर से इस वर्ष दुर्गा पूजा मंडपों की संख्या १००० से भी कम है।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








