Menu Close

बेलगांवसे गोवामें हत्या हेतु बैल ले जानेवाली सवारी वाळपई पुलिस द्वारा पकडी गई : दोनोंको हथकडी !

वैशाख शुक्ल १०, कलियुग वर्ष ५११५​

भाजपाके राज्यमें अवैध पद्धतिसे गोवंश हत्याकी घटना आरंभ !

वाळपई (गोवा) : बेलगांवसे गोवामें एक बैलकी हत्याहेतु अवैध पद्धतिसे यातायात करनेवालोंको वाळपईमें पुलिसने सवारी समेत रंगेहाथ पकडापुलिसने सवारी समेत बैल जप्त किया, तथा चालक मांतेश लमाणी एवं बैलका मालिक आगुस्तो डिसोजाको बंदी बनाया । 
यातायात पुलिस रूपेश वाडकरने यह सवारी वाळपईमें पकडी तथा इस विषयमें वाळपई पुलिसको जानकारी दी । तत्पश्चात वाळपई पुलिसने कार्यवाही की । जप्त  सवारीका क्रमांक के ए २२ बी ८६२३, है तथा वह कर्नाटककी है । पुलिस निरीक्षक रमेश गावकर आगे पूछताछ कर रहे हैं । 

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *