Menu Close

गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में चेन्नई स्थित श्री टी.वी. पर आयोजित प्रश्‍नोत्तरी के विशेष कार्यक्र में हिन्दू जनजागृति समिति की पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रन्जी का सहभाग !

२३ जुलाई को कार्यक्रम का होगा प्रसारण !

चेन्नई : गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में चेन्नई स्थित श्री टी.वी. पर प्रसारित विशेष कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रन्जी ने भाग लिया । उनके साथ सनातन के साधक श्री. बालाजी भी उपस्थित थे ।

श्री टी.वी. की कु. साई निखिला द्वारा पूछे गए प्रश्‍नों के पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी ने उत्तर दिए । इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण गुरुपूर्णिमा के दिन अर्थात २३ जुलाई को किया जानेवाला है । इस अवसर पर पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रन्जी ने सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से २४ जुलाई को आयोजित किए गए ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव की विस्तृत जानकारी भी दी ।

क्षणिकाएं

१. प्रश्‍नोत्तरी के इस विशेष कार्यक्रम के उपरांत श्री टी.वी. के श्री. बालागौतम ने पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रन से इसी प्रकार प्रश्‍नोत्तरी के कार्यक्रम करने का अनुरोध किया ।

२. कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत सूत्रसंचालिका कु. निखिला ने इस कार्यक्रम से मुझे बहुत कुछ नया सिखने को मिला, यह अभिप्राय देकर सनातन के सत्संगों में उपस्थित रहने की सिद्धता दर्शाई ।

Latest News