Menu Close

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू समेत कई दिग्गजों के 22 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार (मार्च 3, 2021) को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना शामिल हैं। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। शहर में 22 जगह कार्रवाई की जा रही है।

मधु मंटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुँचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। जाँच में मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

मधु मंटेना वर्मा अपनी एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं। फैंटम फिल्म्स के कामकाज का अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना वर्मा इसका संचालन करते थे, लेकिन इस कंपनी को 2018 में भंग कर दिया गया था।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *