Menu Close

आजमगढ : 8 साल की बच्ची को नहलाने के बहाने घर लेकर जाकर दानिश ने किया रेप, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश में एक और बलात्कार की घटना सामने आई है। इस घटना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई है। आरोपित दानिश नाम के युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है, यह वारदात उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र की है जिसमें 20 साल के दानिश ने 8 साल की बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है। पीड़िता की माँ ने आरोपित दानिश के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया है, शिकायत के दौरान माँ ने बताया कि दानिश उसे नहलाने के बहाने अपने घर लेकर गया था। वहाँ उसने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की माँ ने यह भी बताया कि जब वह दानिश के घर से आई तब उसके शरीर से खून बह रहा था और वह काफी पीड़ा में थी

इस घटना पर बात करते हुए आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बच्ची की माँ द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में दानिश नाम के आरोपित की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।” फ़िलहाल उस बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोसी रिजवान द्वारा बलात्कार की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आते ही रिजवान फरार हो गया था लेकिन बृहस्पतिवार (अक्टूबर 01, 2020) सुबह ही बागपत पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि नाबालिग के पड़ोसी रिजवान ने उसे नशीला पदार्थ सुँघाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसी दौरान पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन रिजवान के घरवालों ने उसे भगा दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जब वह बीती रात अपने परिवार के साथ घर के आँगन में सो रही थी, तभी घर की दीवार से कूदकर रिजवान उर्फ पकौड़ी उनके घर में आ घुसा और बच्ची को रुमाल सुँघाकर उसे घर से उठा ले गया। वह शोर न करे इसके लिए रिजवान ने बच्ची के मुँह में कपड़ा ठूँस दिया था। इसके बाद, रिजवान ने घर से थोड़ी दूर खड़े एक ट्रक के पास उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची ने बताया कि रिजवान ने उसे धमकाने के लिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डालने की भी धमकी दी थी।

इसके अलावा अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ यूपी के बलरामपुर (Balrampur) जिले में दो युवकों – शाहिद पुत्र हबीबुल्ला निवासी गैंसड़ी और साहिल पुत्र हमीदुल्ला निवासी गैंसड़ी द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई थी। आरोप है कि दोस्ती के बहाने घर ले जाकर दोनों आरोपितों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया था। 22 वर्षीय पीड़िता युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थी चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार (सितम्बर 30, 2020) रात को ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *