Menu Close

NCB ने ड्रग्स मामले में दीपिका, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को भेजा समन

सुशांत सिंह राजपूत केस जाँच के दौरान निकले ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत, श्रद्धा कपूर को समन भेजा है। बता दें, दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर एनसीबी के सामने पेश होना होगा। वहींं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी 26 तारीख को तलब करेगी। श्रद्धा और सारा अली खान से 26 सितंबर को सवाल-जवाब होंगे।

बता दें कि ड्रग एंगल की छानबीन कर रही एनसीबी (NCB) ने जाँच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया था। वहीं प्रकाश ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एनसीबी के सामने नहीं पेश हुई थी।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान दीपिका, दीया, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था। दीया का नाम पूछताछ के दौरान ड्रग तस्कर अनुज केशवानी ने लिया था। केशवानी ने बताया कि दीया की मैनेजर ड्रग्स खरीदती थी। उन्होंने इसके सबूत भी दिए थे। अब इस मामले में एनसीबी जल्द ही दीया मिर्जा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

NCB ने सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया साहा से भी पूछताछ की थी। जया साहा के कई एक्ट्रेस के साथ चैट सामने आए थे। जिसमें वो ड्रग्स की बात कर रही थी। दीपिका पादुकोण के मैनेजर करिश्मा प्रकाश का जया शाह के साथ एक फोटो सामने आया था।

बता दें कुछ न्यूज चैनलों ने कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के बीच ड्रग्स को लेकर हुई व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया था। इस चैट में बॉलीवुड के 5 टॉप ऐक्टर्स के नाम सामने आए थे। चैट के दौरान जो नाम दिख रहे हैं वह सब एक अक्षर (जैसे- N,J,S,D,K) में हैं। इस चैट में ड्रग्स के लेन-देन की बात हुई थी। कथित तौर पर ये सभी A ग्रेड के कलाकार हैं। अब बताया जा रहा है कि ड्रग चैट की D यानी दीपिका पादुकोण हैं और जिस K से ‘माल’ यानी ड्रग्स मॉंग रही हैं, वह असल में करिश्मा हैं।

संदर्भ : OpIndia

Read more on Trending Topics

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *