Menu Close

चेन्नई : शिवसेना की बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से स्वभावदोष निर्मूलन के संदर्भ में मार्गदर्शन

शिवसेना की बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन

श्री. जी. राधाकृष्णनजी एवं श्री. मुथुकृष्णनजी को सनातन का ग्रंथ भेंट करती हुईं पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी

चेन्नई : पुरासवक्कम् के मुरदीस होटल में २६ जनवरी को शिवसेना की ओर से स्थानीय शिवसैनिकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित शिवसैनिकों के लिए ‘स्वभावदोष निर्मूलन’ इस विषय पर व्याख्यान लेने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इसमें हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती सुगंधी जयकुमार एवं श्री. बालाजी कोला ने ‘स्वभावदोष निर्मूलन’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।

इस मार्गदर्शन में उन्होंने नित्य जीवन में हमसे होनेवाली चूकों की प्रविष्टि करना, उन चूकों के पीछे कौनसा स्वभावदोष है, इसे ढूंढ कर उस दोष को दूर करने हेतु स्वसूचनाएं लेना आदि प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उपस्थित शिवसैनिकों ने अत्यंत जिज्ञासा के साथ इस विषय को जान लिया। सनातन संस्था की संत पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी ने श्री. जी. राधाकृष्णनजी एवं श्री. मुथुकृष्णनजी को सनातनद्वारा प्रकाशित तमिल भाषा के ग्रंथ भेंट किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News