Menu Close

पाक से आए हिंदू परिवारों को मिले नागरिकता !

चैत्र शुक्ल ६, कलियुग वर्ष ५११५


बलरामपुर,  भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान से आए हिंदू तीर्थयात्रियों को शरणार्थी का दर्जा दिया जाए। उन्हें भारतीय नागरिक बनाने की पहल करे। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार कूटनीतिक प्रयास करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इन दोनों देशों में हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

उत्तार प्रदेश के बलरामपुर में रविवार को देवीपाटन मंदिर पर मेले की व्यवस्था देखने आए गोरक्षपीठ के उत्ताराधिकारी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ मेले में ४८० हिंदू वीजा लेकर आए थे। उनका कहना है कि वहां हिंदुओं की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, बांग्लादेश में हिंदुओं के ५००  मंदिर जलाए गए। उन्होंने ससंद में पाकिस्तानी हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

स्त्रोत :जागरण क़ोम

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *