Menu Close

व्हीडिआे : बोको हराम आतंकियों ने १०० महिलाओं को अगवा किया

boko_haram

मायदुगुरी : नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हराम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने धावा बोलकर १०० से अधिक महिलाओं का अपहरण कर लिया और ३५ लोगों की हत्या कर दी। चश्मदीदों ने बताया कि इस हमले के बाद ग्रामीण अब भी अपहृत महिलाओं की संख्या का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोको हराम के बंदूकधारी १०० से अधिक महिलाओं को साथ ले गए और ३५ लोगों की हत्या कर दी।

अब तक इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बोर्नो प्रांत के गुमसुरी गांव से मगे मुख्तार बूबा ने बताया कि बोको हराम के आतंकी महिलाओं का अपहरण कर ले गए। घटना के चार दिन बाद इसका विवरण प्राप्त हो सका। एक अधिकारी ने बताया कि जिस गांव पर आक्रमण किया गया वहां पहले सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह गांव मायदुगुरी से ७० किलोमीटर दूर है। एक सुरक्षा सूत्र ने इन अपहृतों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

स्त्रोत : जागरण

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *