Menu Close

सरपंच असलम ने विधवा महिला को मांस खिलाया, जबरन इस्लाम कबूल करा अकबर से कराया निकाह 

अररिया : अररिया जिले के रानीगंज के बौंसी थाना क्षेत्र के फरकिया पंचायत में एक विधवा महिला का जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह कराने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शादीसुदा एक अधेड और एक विधवा महिला को रस्सी से बांधकर सरपंच भरी पंचायत में छडी से पीटते नजर आ रहे हैं।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार विवाह से पहले पीडित महिला का जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया गया। सरपंच की अगुआई में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीडिता के पिता के आवेदन पर सरपंच समेत १६ लोगों के विरुद्ध बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवैध संबंध का आरोप लगाकर पहले की मारपीट, बाद में कराया निकाह

पीडिता के पिता ने कहा कि १३ सितंबर को मो. अकबर उर्फ खोसला अपना धान का खेत देखने आया था। इसी दौरान १५-२० ग्रामीणों ने मो. अकबर को धान खेत से बहला-फुंसला कर पीडिता के घर ले जाकर बांध दिया।

दोनों के बीच नाजायज संबंध होने का आरोप लगाते हुए पीडिता एवं मो. अकबर के साथ मारपीट किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने फोन पर स्थानीय सरपंच मो. असलम को बुलाया। इस बीच ग्रामीणों द्वारा पीडिता व अकबर के साथ बेरहमी से मारपीट की।

जुर्माना लेने के साथ कराया धर्म परिवर्तन

इसके बाद सरपंच के समक्ष सभी आरोपियों ने मिल कर पंचायती किया। पंचायती में दोनों को छोडने के एवज में २५-२५ हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। पीडित पिता ने कहा कि जान बचाने के लिए दोनों ने अपने-अपने खेत बंधक लगा कर कुल पचास हजार रुपए सरपंच को दिए। जुर्माना देने के बाद भी दोनों का जबरन निकाह कराने से पहले धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रतिबंधित मांस व हड्डी का सेवन कराया गया।

सरपंच की मौजूदगी में सभी आरोपियों ने मारपीट कर विधवा महिला का अकबर के साथ जबरन निकाह करा दिया। परंतु घटना के बाद से दोनों गायब हैं। पीडित पिता ने आवेदन में बताया है कि अपने सगे-संबंधी के साथ कई जगह पर खोजबीन की। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। बेटी की बरामगी के साथ ही आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की भी मांग पीडित पिता ने की है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *