Menu Close

चेचेन में आतंकी हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत, ७ आतंकी भी ढेर

ग्रोज्नी : रूस के अशांत चेचेन में हुए आतंकी हमले में अब तक सात पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के चेचेन की राजधानी शहर ग्रोज्नी के ट्रैफिक पुलिस की एक चौकी पर कुछ आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसमें सात कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गई है। जवाबी कार्रवाई में सात आतंकियों के भी ढेर होने की खबर है। बहरहाल, पुलिस और आतंकियों के बीच संघर्ष जारी है।

चेचेन रिपब्लिक के प्रमुख रमजान कैद्रोव ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ठआतंकियों के खात्मे को लेकर चलाया गया अभियान अपने अंतिम चरण में है।ठ रमजान ने दावा किया कि वह खुद अभियान पर नजर रखे हुए हैं। सुबह आठ बजे के करीबे उन्होंने लिखा था, ठ२० मिनट के अंदर ये अभियान खत्म हो जाएगा।ठ

रूस की नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी ने पुष्टि की है कि गुरुवार तड़के हमलावर तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। आतंकी ट्रैफिक पुलिस चौकी पर हमला करने के बाद पास के ही एक इमारत (ग्रोज्नी प्रेस हाउस) में जा घुसे। रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत में आग लगने की भी खबर है। पुलिस ने बिल्डिंग को चारों ओर से घेर रखा है, लेकिन अब तक किसी भी हमलावर के जिंदा पकड़े जाने की खबर नहीं है।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को शलाजी गांव से कुछ लोगों ने जबरन तीन गाड़ियां अगवा कर ली थीं और इन गाड़ियों पर सवार होकर ग्रोज्नी के लिए रवाना हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: इन लोगों ने ही इस हमले को अंजाम दिया है।

 स्त्रोत  : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *