Menu Close

पाकिस्तानी नेता शेर आजम वजीर ने उगला हिन्दुओं के खिलाफ जहर, ‘हिन्दू हमारे सबसे बडे दुश्मन’

पाकिस्तान के नेताओं के मन में हिन्दुओं के लिए नफरत कितनी अंदर तक भरी हुई है इसकी बानगी देखने को मिली जब पाकिस्तान एक नेता ने हिन्दुओं को अपना सबसे बडा दुश्मन बता दिया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता शेर आजम वजीर ने विधानसभा में ही हिन्दुओं को अपना सबसे बडा दुश्मन बता दिया।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा में आजम वजीर ने कहा, “पाकिस्तान के सबसे बडे दुश्मन हिन्दु हैं।” आजम वजीर के इस बयान के बाद विधानसभा में हिन्दू नेता रवि कुमार और रंजीत सिंह ने जबरदस्त विरोध किया और सदन से बाहर चले गए।

हालांकि बाद में आजम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें हिन्दुस्तान कहना था। पीपीपी के नेता आजम ने कहा कि ये बयान पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर दिया। वहीं रवि कुमार और रंजीत सिंह के विरोध के बाद शेर आजम को माफी मांगनी पडी। इसके कुछ देर बाद विधानसभा के सदस्यों ने दोनों हिन्दू नेताओं को विश्वास में लिया। इसके बाद फिर उन्हें सत्र में वापस लाया गया।

आजम की इस टिप्पणी पर रवि कुमार ने कहा कि हिन्दू समुदाय पाकिस्तान का दुश्मन नहीं हो सकता। वहीं विधानसभा अध्यक्ष मुश्ताक गनी ने आजम की इस टिप्पणी को विधानसभा की कार्यवाही से निकाल दिया।

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बढ गई है।

स्त्रोत : Catch हिंदी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *